सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Lawrence Bishnoi gang member arrested in Ashoknagar for demanding ransom of Rs 10 crore

Ashoknagar News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, 10 करोड़ की फिरौती के लिए घर पर फेंकने थे पेट्रोल बम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अशोकनगर ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

अशोकनगर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 19 वर्षीय आरोपी को छह पेट्रोल बम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यापारी से 10 करोड़ की फिरौती मांगकर हमला करने की फिराक में था। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 

Lawrence Bishnoi gang member arrested in Ashoknagar for demanding ransom of Rs 10 crore
अशोकनगर पुलिस ने लॉरेंस गैंग के एक सदस्य को पकड़ा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के अशोक नगर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय शूटर गैंग लॉरेंस बिश्नोई की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए हैरी बॉक्सर और ऋतिक बॉक्सर के एक गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया 19 वर्षीय आरोपी मनीष जांगिड़ राजस्थान का रहने वाला है, जो शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी अंकित अग्रवाल से 10 करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने और दहशत फैलाने के लिए उनके घर पर 6 पेट्रोल बम से हमला करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को बम और अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos


पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने गुरुवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12 फरवरी को शहर के व्यापारी अंकित अग्रवाल को व्हाट्सएप कॉल, वीडियो कॉल और वॉइस नोट के जरिए हैरी बॉक्सर के नाम से धमकी मिली थी। इसमें 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी और पैसे न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सादे कपड़ों में शहर के होटलों, लॉज और बस स्टैंड पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया और जयपुर, जैसलमेर, इंदौर से लेकर गोवा तक तकनीकी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेट्रोल बम लेकर घूम रहा था आरोपी
शहर में पुलिस की कड़ी निगरानी के दौरान, 5 मार्च की रात मिलन तिराहे के पास फरियादी व्यापारी के घर के आसपास एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता मिला। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली, तो उसके पास से छह पेट्रोल बम, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि वह पिछले आठ दिनों से फर्जी आधार कार्ड के जरिए एक होटल में रुका था और खुद को व्यापारी बताकर लोगों को गुमराह करते हुए स्टेशन रोड इलाके की रेकी कर रहा था।

ये भी पढ़ें- Chhatarpur News: झोपड़ी में लगी आग; अंदर फंसी रह गई छह माह की मासूम, बेटी को बचाने उठती लपटों में कूदी मां

अशोकनगर के बाद इंदौर में अंजाम देनी थी वारदात
पूछताछ में जयपुर राजस्थान के साकून दादू निवासी आरोपी मनीष जांगिड़ ने बताया कि वह साल 2024 में हुए जयपुर क्लब फायरिंग कांड के बाद ऋतिक बॉक्सर के संपर्क में आया था। इसके बाद वह हैरी बॉक्सर से जुड़ा और गैंग के लिए काम करने लगा। इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसे एक लाख रुपये एडवांस दिए गए थे, जिससे उसने स्थानीय स्तर पर एक पेज के माध्यम से मोटरसाइकिल भी खरीदी थी। अशोकनगर की वारदात के बाद उसे एक अन्य घटना को अंजाम देने के लिए इंदौर जाना था। 

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की जांच
पुलिस ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही, हैरी बॉक्सर और ऋतिक बॉक्सर के खिलाफ तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और उनके ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की बारीकी से जांच की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान सहित पूरी पुलिस टीम की अहम और सराहनीय भूमिका रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed