सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   MP News BJP MLA Jagannath Singh Raghuwansi Threatens Viral Video Know Details in Hindi

MP: भाजपा विधायक बोले- सिंधिया जी के खिलाफ बोला तो जुबान काट लेंगे, वीडियो वायरल, जानें क्यों और किसे दी धमकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 28 May 2025 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

विधायक का यह बयान उस समय सामने आया है, जब ग्राम पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों की बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ द्वारा जनप्रतिनिधियों के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद चल रहा है। विधायक की धमकी इसी विवाद से जोड़कर देखी जा रही है।

MP News BJP MLA Jagannath Singh Raghuwansi Threatens Viral Video Know Details in Hindi
जगन्नाथ सिंह रघुवंशी और ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी से भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक रघुवंशी कथित तौर पर वीडियो कॉल पर किसी व्यक्ति से बात करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ बोलने वालों की 'जुबान काटने' की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो उस समय सामने आया है, जब हाल ही में ग्राम पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों की बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन द्वारा जनप्रतिनिधियों के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के संदर्भ में विधायक ने जुबान काटने की धमकी दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी 31 मई को करेंगे क्षिप्रा नदी पर 778 करोड़ के घाट निर्माण कार्यों का वर्चुअल भूमि-पूजन

बैठक में सीईओ की टिप्पणी बनी विवाद की जड़
जानकारी के अनुसार, सोमवार को ईसागढ़ जनपद पंचायत में सचिवों और रोजगार सहायकों की बैठक चल रही थी। इस दौरान जनपद सीईओ के पास जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन का कॉल आया, इस दौरान कॉल को स्पीकर पर रखकर सांसद-विधायकों के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे। पंचायत सचिवों का आरोप है कि जैन ने फोन पर सचिवों को अपमानजनक भाषा में जूते मारने की धमकी दी, कहा-  इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किसके आदमी हैं। इससे गुस्साए सचिवों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया था।

मुख्यमंत्री को सौंपा शिकायत पत्र
इस मामले को लेकर चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और उन्हें एक लिखित शिकायत सौंपी। पत्र में विधायक ने आरोप लगाया कि समीक्षा बैठक के दौरान महिला अधिकारियों की उपस्थिति में जिला पंचायत सीईओ ने सचिवों और रोजगार सहायकों के प्रति गाली-गलौच और अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जो न केवल प्रशासनिक मर्यादा के विरुद्ध है, बल्कि महिला कर्मचारियों की गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है। विधायक ने पत्र में मुख्यमंत्री से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन कर दोषी अधिकारी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें:नौतपा के चौथे दिन भी बदला रहेगा मौसम, भोपाल, इंदौर समेत 40 जिलों में तेज आंधी बारिश का अलर्ट

वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद
वहीं, इस पूरे मामले के बीच विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे कथित तौर पर सिंधिया के खिलाफ बोलने वालों की "जुबान काटने" की बात करते दिख रहे हैं। यह वीडियो अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में नई बहस का कारण बन गया है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed