सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   RSS leader Hitanand Sharma's mother Janak Dulari Sharma passes away last rites performed

Ashoknagar News: आरएसएस नेता हितानंद शर्मा की माता जनकदुलारी शर्मा का निधन, कुछ समय से चल रहीं थी अस्वस्थ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

आरएसएस के मध्य क्षेत्र सह-बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा की माताजी जनकदुलारी शर्मा का भोपाल में निधन हो गया। 90 वर्षीय जनकदुलारी शर्मा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। 

RSS leader Hitanand Sharma's mother Janak Dulari Sharma passes away last rites performed
जनकदुलारी शर्मा का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मध्य क्षेत्र सह-बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा की माताजी जनकदुलारी शर्मा का मंगलवार सुबह भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। परिजनों के अनुसार उनका उपचार लगातार जारी था, लेकिन उम्र संबंधी जटिलताओं के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार सहित गांव और राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
Trending Videos


जनकदुलारी शर्मा का पार्थिव शरीर दोपहर तक अशोकनगर जिले के मढ़ी महिदपुर गांव लाया गया। गांव में दोपहर लगभग 3 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जिसके लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ग्रामीणों और शुभचिंतकों का अंतिम दर्शन के लिए पहुंचना प्रारंभ हो गया है। गांव का माहौल गमगीन है और हर व्यक्ति उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे थे हालचाल लेने
बताया जाता है कि जनकदुलारी शर्मा पिछले दो महीनों से अधिक समय से अस्वस्थ थीं। प्रारंभिक उपचार गांव में ही किया गया था। उस दौरान हितानंद शर्मा भी लंबे समय तक गांव में रहकर माताजी की सेवा में लगे रहे। इस अवधि में प्रदेश के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि मढ़ी गांव पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विभिन्न मंत्री, विधायक और जिला पदाधिकारी भी हालचाल जानने पहुंचे थे।

हितानंद शर्मा का परिवार सादगीपूर्ण जीवन के लिए जाना जाता है। उनके माता-पिता लंबे समय से मढ़ी गांव में ही रह रहे थे। कुछ महीने पहले केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी गांव का दौरा किया था। उस दौरान यह तथ्य चर्चा में आया था कि बड़े पद पर आसीन होने के बावजूद हितानंद शर्मा के माता-पिता सामान्य ग्रामीण परिवेश में सादगी से जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- MP: 'युद्ध का निर्णय सेना नहीं लेती, वह फैसला राजनीतिक होता है'; नरवणे की किताब के सहारे राहुल का PM पर निशाना

गौरतलब है कि हितानंद शर्मा पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। बाद में उनकी संगठन में वापसी हुई और उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में मध्य क्षेत्र सह-बौद्धिक प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। वर्तमान में उनका मुख्यालय जबलपुर निर्धारित है, जहां से वे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में वैचारिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

जनकदुलारी शर्मा के निधन पर सामाजिक, राजनीतिक और संघ परिवार से जुड़े अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। उनका जीवन सादगी, पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों का प्रतीक माना जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed