{"_id":"697f408a60256739c3065068","slug":"troubled-by-debt-and-crop-failure-farmer-commits-suicide-ashoknagar-news-c-1-1-noi1227-3902915-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: कर्ज और फसल खराब होने से परेशान किसान ने की आत्महत्या, खेत के पास एक पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: कर्ज और फसल खराब होने से परेशान किसान ने की आत्महत्या, खेत के पास एक पेड़ से लटका मिला शव
Sun, 01 Feb 2026 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:06 PM IST
सार
अशोकनगर के मुंगावली क्षेत्र के महौली गांव में 60 वर्षीय किसान शिवराज सिंह ने कर्ज और फसल खराब होने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उनका शव खेत के पास पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र के महौली गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां 60 वर्षीय किसान शिवराज सिंह ने कर्ज और फसल खराब होने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। किसान का शव उसके ही खेत के पास एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक किसान शिवराज सिंह रविवार सुबह अपने घर से निकले थे। दोपहर को जब गांव के लोग खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने शिवराज को पेड़ से लटकता देखा। तुरंत इसकी सूचना गांव में दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मां-बेटी सहित तीन को दोहरा आजीवन कारावास, तंत्र क्रिया व मारपीट कर की थी अपने ही भाई-भतीजे की हत्या
विज्ञापन
घटना की जानकारी मल्हारगढ़ चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगावली सिविल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पहले क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि के कारण फसल बर्बाद हो गई थी। शिवराज सिंह इस बात से दुखी था। परिजनों के अनुसार उन पर पहले से भी कुछ कर्ज था और खरीफ सीजन की फसल भी अच्छी नहीं हुई थी। लगातार हो रहे नुकसान के कारण वे गहरे तनाव में थे।
वहीं पुलिस का कहना है कि सुसाइड की सूचना के बाद बुजुर्ग के शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही जांच की जा रही है। पता लगा है कि किसान कर्ज से परेशान था। इसके साथ ही अभी हाल में हुई बारिश से उसकी फसल खराब हो गई थी। इसलिए सुसाइड भी ऐसा बताया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
