सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Two shooters of an international gang arrested, links linked to the Harry Boxer and Hrithik Boxer gangs

MP: 10 करोड़ की फिरौती मांगने वाले बॉक्सर गैंग के गुर्गों पर शिकंजा; पुलिस ऋतिक बॉक्सर को लाएगी अशोकनगर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अशोकनगर ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

अशोकनगर पुलिस ने एक व्यापारी से 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में बॉक्सर गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच में कई राज्यों में दबिश देकर पुलिस ने खुलासा किया है। अब ऋतिक बॉक्सर को अशोकनगर लाया जाएगा। जो राजस्थान की जेल में बंद है। पढ़ें पूरी खबर

Two shooters of an international gang arrested, links linked to the Harry Boxer and Hrithik Boxer gangs
गिरफ्तार आरोपी अंतरराष्ट्रीय शूटर हैरी बॉक्सर और ऋतिक बॉक्सर गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अशोकनगर पुलिस ने एक व्यापारी से 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉक्सर गैंग के दो मददगारों पवन शर्मा और दिनेश सुथार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अंतरराष्ट्रीय शूटर हैरी बॉक्सर और ऋतिक बॉक्सर गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने खुलासा किया कि अब ऋतिक बॉक्सर को अशोकनगर लाया जाएगा। जो राजस्थान की जेल में बंद है। इससे केस में और सबूत जुटाए जा सकेंगे। 

Trending Videos

पुलिस के अनुसार 12 जनवरी को शहर के व्यापारी अंकित अग्रवाल को करीब 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली थी। आरोपियों ने पैसे नहीं देने पर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल बन गया था।  पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच के दौरान पता चला कि इस मामले के तार अंतरराष्ट्रीय शूटर गैंग  हैरी बॉक्सर के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और अन्य जानकारियों के आधार पर विभिन्न राज्यों में दबिश देना शुरू किया। साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस टीम राजस्थान के जैसलमेर, जयपुर और बीकानेर के साथ-साथ इंदौर और गोवा तक पहुंची।

इसी कड़ी में अशोकनगर में भी  पुलिस ने जांच की। तब दो आरोपियों पवन शर्मा और दिनेश सुथार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पवन शर्मा को भिंड से और दिनेश सुथार को राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि इन दोनों आरोपियों ने कुछ दिन पहले इस मामले में गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी मनीष जांगिड़ को पैसे और हथियार उपलब्ध कराने में मदद की थी।

ये भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, 10 करोड़ की फिरौती के लिए घर पर फेंकने थे पेट्रोल बम

बताया जा रहा है कि मनीष जांगिड़ अशोक नगर में दहशत फैलाने के उद्देश्य से आया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब उसकी मदद करने वाले अन्य आरोपियों तक भी पुलिस पहुंच रही है। पुलिस का मानना है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे एक संगठित गैंग सक्रिय है जो अलग-अलग राज्यों में फैला हुआ है।

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इन लोगों ने गोवा, भिंड और बीकानेर शहरों में कई वित्तीय लेनदेन किए गए थे। इससे अपराधियों तक पैसा पहुंच रहा था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में प्रदीप शुक्ला को चिन्हित किया है, जबकि पवन शर्मा को उसके सहयोगी के रूप में माना है। पुलिस के अनुसार प्रदीप शुक्ला का आपराधिक रिकॉर्ड भी काफी बड़ा है। उस पर ग्वालियर और जयपुर में फायरिंग जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल होने का आरोप हैं। मामले में हैरी बॉक्सर के करीबी माने जा रहे प्रदीप शुक्ला पर भी अशोकनगर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। 

200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिला प्रदीप शुक्ला का सुराग 
एसपी के अनुसार, पुलिस टीमों ने अलग-अलग राज्यों में दबिश दी। करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान गोवा में एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर सामने आई। जांच में उस व्यक्ति की पहचान बॉक्सर गैंग के सदस्य प्रदीप शुक्ला के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। इस पूरे मामले में गैंग का सक्रिय सदस्य प्रदीप शुक्ला अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि ऋतिक बॉक्सर फिलहाल राजस्थान की जेल में बंद है। उसे पूछताछ के लिए अशोकनगर लाने की अनुमति मिल गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed