सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   UPSC 2024 Result: Ashish Raghuvanshi of Ashoknagar got 202nd rank in UPSC

UPSC 2024 Result: ASI के बेटे का कमाल, पहले ही प्रयास में सफलता, 23 साल की उम्र में पूरा किया बचपन का सपना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 22 Apr 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC 2024 Result: अशोकनगर के आशीष रघुवंशी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 202वीं रैंक हासिल की है। उन्हें यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में मिली है। अशीष पुलिस सहायक उप निरीक्षक (ASI) के बेटे हैं।

UPSC 2024 Result: Ashish Raghuvanshi of Ashoknagar got 202nd rank in UPSC
आशीष रघुवंशी की 202वीं रैंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UPSC 2024 Result: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के ग्रामीण परिवेश से आने वाले आशीष रघुवंशी का चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में हुआ है। आशीष ने पहले प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम में 202वीं रैंक हासिल की है। आशीष पुलिस सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के बेटे हैं। कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद परिवार और आशीष के सपने साकार हुए हैं। 



ये भी पढ़ें: आयुषी की सातवीं रैंक, रोमिल-ऋषभ ने किया कमाल, MP से इनका भी हुआ चयन; किसे मिला कौन सा स्थान?
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अशोकनगर के डंगौरा गांव में रहने वाले आशीष के पित नरेश रघुवंशी पुलिस विभाग में हैं। वे वर्तमान में ग्वालियर में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदस्थ हैं। वहीं, आशीष की मां शोभा रघुवंशी हाउस मेकर हैं। आशीष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अशोकनगर के तारा सदन स्कूल से शुरू की थी। हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद गुना के वंदना कॉन्वेंट स्कूल से गणित विषय के साथ हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण की। आशीष बचपन से यूपीएससी परीक्षा पास कर सिविल सर्विस में जाना चाहते थे। हाई स्कूल से ही वे इसे लेकर तैयारी कर रहे थे। 12वीं पास करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से बीए ऑनर्स की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। इसके बाद वह लगातार यूपीएससी की तैयारी में लगे रहे। आशीष ने अपने पहले ही प्रयास में 202वीं रैंक हासिल की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तीन बार असफल हुए, फिर नौकरी छोड़कर की तैयारी, मोनू ने बिना कोचिंग पाई सफलता; अब बनेंगे IPS

आशीष की शोभा रघुवंशी ने बताती हैं कि आशीष बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रहा है। 202वीं रैंक प्राप्त कर उसने समाज और गांव का नाम रोशन किया है। वहीं, एएसआई पितानरेश रघुवंशी ने कहा कि आशीष ने निरंतर मेहनत की और अपने परिवार और गांव का नाम ऊंचा किया है। 23 साल की उम्र में उसने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। आशीष ने इस सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद और ईश्वर को दिया है। आशीष ने कहा कि दृढ़ निश्चय के साथ अगर, एक दिशा में लगातार मेहनत की जाए तो शत-प्रतिशत सफलता मिलती है। भाई की सफलता पर आशीष की बड़ी बहन शिवानी रघुवंशी भी उत्साहित हैं।  

ये भी पढ़ें:  सुहागरात से पहले सजी चिता, दुल्हन लेकर लौटे दूल्हे की चार घंटे बाद मौत; जेब में रह गया गिफ्ट; तस्वीरें

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed