सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Yadav conference in Guna CM Mohan Yadav says Where there is religion there is Shri Krishna

गुना में यादव सम्मेलन: सीएम मोहन यादव बोले- जहां धर्म है वहां श्रीकृष्ण हैं, जहां श्रीकृष्ण हैं वहां यादव हैं

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना जिले में यादवों के सम्मेलन में सीएम मोहन यादव कांग्रेस पर जमकर बरसे। सीएम ने कहा, कांग्रेस को 13 महीने का समय मिला था, लेकिन गुना क्षेत्र का विकास नहीं किया। उन्होंने कहा, जहां धर्म है वहां श्रीकृष्ण हैं और जहां श्रीकृष्ण हैं, वहां यादव हैं।

Yadav conference in Guna CM Mohan Yadav says Where there is religion there is Shri Krishna
सीएम मोहन यादव सहित अन्य बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी माताओं और बहनों को सामान दृष्टि से देखती है। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी ने छह और कांग्रेस ने सिर्फ एक महिला को टिकट दिया। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस पार्टी माताओं-बहनों को आगे नहीं आने देना चाहती। वह माताओं-बहनों को सम्मान देने में भी कंजूसी करती है। देश में वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा देती थी।

Trending Videos


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में देश के 25 करोड़ लोगों की गरीबी हटाई है। आप सभी जनता जर्नादन इस लोकसभा चुनाव में मतदान करने से पहले 2014 के पहले का भारत और 2003 के पहले के मध्यप्रदेश को याद जरूर करना, ताकि कांग्रेस की सच्चाई आप सभी को भी याद रहे। कांग्रेस ने यादव समाज के स्वर्गीय सुभाष यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया, भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में यादव समाज से दो मुख्यमंत्री बनाए हैं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और केंद्रीय मंत्री व गुना लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर जिले के चंदेरी विधानसभा के ईशागढ़ में आयोजित यादव समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जहां धर्म है, वहां भगवान श्रीकृष्ण हैं और जहां श्रीकृष्ण हैं वहां यादव हैं। दुनिया की कोई ताकत इसको झुठला नहीं सकती। जीवन में कष्टों से घबराने वाले घबराते रहेंगे, डरने वाले डरते रहेंगे। डर के आगे कोई निडर खड़ा है, वो भगवान श्रीकृष्ण हैं। अंग्रेजों ने 1832 में लॉर्ड मैकाले के माध्यम से जो शिक्षा नीति लागू की, उसमें हमारे जड़ों को काटने का प्रयास किया गया था। साल 1947 में जब देश आजाद हुआ, तब कांग्रेस को गौरवशाली इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस ने वो प्रयास भी नहीं किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करके सभी महापुरुषों, देवी-देवताओं और आजादी के क्रांतिवीरों के जीवन के अच्छे पाठ को पाठ्यक्रमों में जोड़ने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केवल भाजपा एकमात्र राजनैतिक दल है, जो संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करती है।



यह वीरों-बहादुरों की भूमि है, भाजपा सरकार सबकी चिंता करती है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 2018 में कांग्रेस को 13 महीने का समय मिला था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने गुना, अशोकनगर की तरफ ध्यान नहीं दिया। हमारे 100 दिन के कार्यकाल में हमारी सरकार ने गुना, अशोकनगर के लिए विश्वविद्यालय के साथ युवाओं को बहुत बड़ी सौगात दी। यह वीरों और बहादुरों का क्षेत्र है। यहां पर हमने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय भी दिया है, जिसके माध्यम से युवा पढ़ेंगे, आगे बढ़ेंगे। युवाओं को मान सम्मान मिलेगा। तीन महीने की सरकार में 100 से ज्यादा फैसले लिए गए। भाजपा की संवेदनशील सरकार है। गुना में बस दुर्घटना हुई थी, उस घटना में जो लोग भी जिम्मेदार थे, सभी को हटा दिया था। गरीबों की औकात बताने वाले, भाजपा की सरकार में नहीं हो सकते। हमारी संवेदनशील, सबको साथ लेकर चलने वाली और सबकी चिंता करने वाली सरकार है।

गौवंश के लिए एंबुलेंस के साथ अनुदान दोगुना किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यादव समाज भगवान श्रीकृष्ण के समय से गौ पालन कर रहा है। आज भी यादव समाज गायों को पालते हैं। हमने निर्णय लिया है कि सड़कों पर गौ माता को बेसहारा नहीं छोड़ेंगे, उनकी पूरी चिंता भाजपा सरकार करेगी। जैसे आदमी के इलाज के लिए एंबुलेंस आती है, वैसे ही गौ माता के इलाज के लिए भी अब एंबुलेंस बुलाकर उनका भी इलाज करने का निर्णय लिया है। गौशालाओं को मिलने वाले अनुदान को भी 100 प्रतिशत बढ़ाकर उसे दोगुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मैं जो भी कार्य कर रहा हूं, यह आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से मिला है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया। आप सभी लोग संकल्प लें कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे और पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएंगे।

नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने देश की जनता चुनाव लड़ रही : विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने ईशागढ़ में यादव समाज के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ सबके प्रयास से देश को आगे ले जाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री देश को विकसित बनाने और विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके लिए सबका प्रयास भी आवश्यक है। देश में वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 से अब तक देश के करीब 25 करोड़ और मध्यप्रदेश के करीब 2.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए है। आप लोग जब लोकसभा के लिए मतदान करने जाएं तो कांग्रेस के शासनकाल का देश और मध्यप्रदेश को जरूर याद करें। 2014 से पहले देश की क्या स्थिति थी, किसी से छिपी नहीं है। वहीं, 2003 में भाजपा की सरकार बनने से पहले मध्यप्रदेश किस दुरावस्था के दौर से गुजर रहा था, यह भी आप सभी को मालूम है। 



सिंधिया परिवार ने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री व गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के योग्य प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार ने इस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की डबल इंजन सरकार इस क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया को बहुमत देकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। स्थानीय सांसद केपी यादव गुना लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी संगठन ने तय किया है कि सांसद केपी यादव गुना लोकसभा के साथ प्रदेश भर में जहां भी आवश्यक होगा, वे पार्टी के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भगवान श्रीकृष्ण हम सबके आराध्य हैं
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यादव समाज का देश और समाज को आगे ले जाने में बहुत बड़ा योगदान है। मैं मुरैना का रहने वाला हूं, जो ब्रज क्षेत्र में आता है। हमारे पूरे समाज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण हैं। यादव समाज से प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हम सब एक ही हैं। नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतकर उन्हें समर्पित करनी है। इसलिए आप सभी भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक बहुमत से जिताएं। 

मोदी ने भ्रष्टाचार समाप्त कर गरीबों का जीवन बदलने का कार्य किया
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने जनधन खाते खुलवाए। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने जनधन खातों को लेकर कई सवाल उठाए। आज यही जनधन खातों में करीब कल्याण सहित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की राशि सीधे गरीबों के खाते में आ रही हैं। कांग्रेस नेता स्वर्गीय राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए एक सभा में कहा था कि मैं दिल्ली से एक रुपये गरीबों के लिए भेजता हूं तो 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है और सिर्फ 15 पैसे ही गरीबों तक पहुंचता है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से गरीबों के खाते में अगर एक रुपये भेजते हैं तो एक रुपये ही पहुंचते हैं। डीबीटी लागू करके मोदी ने भ्रष्टाचार को समाप्त किया है और गरीबों को सीधे हितलाभ देकर उनका जीवन बदलने का कार्य किया है।

कांग्रेस ने सुभाष यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया, भाजपा ने दो मुख्यमंत्री बनाए : सिंधिया
केंद्रीय मंत्री व गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में 65 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने देश के विकास और गरीबों के कल्याण व उनके जीवन में बदलाव के लिए कोई कार्य नहीं किया। सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सिर्फ अपनी जेबें भरने का काम किया। इतना ही नहीं हमारे यादव समाज के नेता स्व. सुभाष यादव को मुख्यमंत्री बनने से रोक दिया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में दो यादव समाज से स्व. बाबूलाल गौर और वर्तमान में डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। यादव समाज के योगेश्वर श्री कृष्ण जिनके एक उंगली बांसुरी ऐसी मधुरता से बजती थी कि पूरा ब्रह्मांड उनका कायल होता था। वहीं, दूसरी उंगली में सुदर्शन चक्र होता था, जिससे ब्रह्मांड में अगर कहीं अन्याय होता था तो वह सुदर्शन चक्र न्याय चक्र के रूप में कार्य करता था। आप सभी उसी समाज से हैं, आक्रांताओं को खदेड़ने और देश की सीमा की रक्षा में यादव समाज अग्रणी भूमिका निभा रहा है। आप सभी लोग यादव समाज से मुख्यमंत्री नहीं बनाकर कांग्रेस द्वारा किए गए अन्याय के खिलाफ मतदान करें।

यह समय भारत का है, देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित बनाने, विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। भारत को विश्व गुरु बनाने का कार्य भाजपा सरकार ही कर सकती है। यह समय भारत का है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व में जहां भी जाते हैं, भारत का डंका बजता है। आज वैश्विक पटल पर भारत की हर बात सुनी जाती है। वैश्विक मुद्दों पर दुनिया भारत की तरफ देखती है कि भारत का क्या रूख है। भारत विश्व में अर्थव्यवस्था पर पांच नंबर पर है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। आप सभी लोग भारत को विश्व गुरु बनने, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने और गरीबों के कल्याण, विकास, सुशासन और जनहितैषी कार्यों के लिए भाजपा को ऐतिहासिक मतों से जिताएं। सम्मेलन को प्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर, सांसद केपी यादव, अशोकनगर जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर चंदेरी विधायक जगन्नाथ रघुवंशी, मुंगावली विधायक राव बृजेंद्र सिंह यादव, कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed