पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ASI discovered ancient sculptures and artwork in the forest of Bandhavgarh

Umaria: बांधवगढ़ में एएसआई ने खोजी नौवीं सदी की मूर्तियां व कलाकृति, जंगल में मिलीं 26 गुफाएं

Sat, 31 Dec 2022 10:42 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याग्निक Updated Sat, 31 Dec 2022 10:42 PM IST
सार

भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) को बांधवगढ़ में नौवीं सदी की प्राचीन मूर्तियां, कलाकृति व धार्मिक स्थल मिले हैं। 

विज्ञापन
ASI discovered ancient sculptures and artwork in the forest of Bandhavgarh
बांधवगढ़ में नौवीं सदी की प्राचीन मूर्तियां - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

साल 2022 में उमरिया जिले के लिए ऐतिहासिक रूप से उपलब्धि वाला रहा। साल के अंत में भी बांधवगढ़ के जंगलों से एक खुशी और गौरवान्वित करने वाला समाचार आया। भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) को बांधवगढ़ में नौवीं सदी की प्राचीन मूर्तियां, कलाकृति व धार्मिक स्थल मिले हैं।

विज्ञापन


एएसआई के मुताबिक यहां मिली मूर्तियां, कलाकृति व धार्मिक स्थल तकरीबन दो हजार साल पुराने हैं। एएसआई ने बताया कि इन्हें संरक्षित किया जाएगा। वन्य प्राणियों के बीच सैलानियों को ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू कराने की कार्ययोजना है। एसआई की जानकारी में बताया गया है कि जंगल के बीच 26 गुफाएं भी मिली हैं। ये बौद्ध धर्म के समय की हैं। गुफाओं में अंकित लिपि ब्राहृाी है। 
विज्ञापन


इनके अलावा 26 प्राचीन मंदिर हैं। ये भगवान विष्णु की शयन मुद्रा सहित वराह की प्रतिमा शामिल हैं। यही नहीं सर्वेक्षण में मुगलकालीन व शर्की शासन के समय के सिक्के भी मिले हैं। बता दें कि बांधवगढ़ को लेकर किवदंति है कि भगवान राम अयोध्या से लौटते समय अपने भाई लक्ष्मण को यह क्षेत्र उपहार में दिया था। इसके पूर्व बांधवगढ़ अपनी वाइल्ड लाइफ व प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed