सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Tiger attacks tribal who went to forest to collect wood, dies of throat attack; nephew flees to village

बालाघाट में बाघ का हमला: लकड़ी लेने गए 55 वर्षीय ग्रामीण के गले पर किया वार, हुई मौत; भतीजे के साथ जंगल गया था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

बालाघाट के लामता क्षेत्र के जंगल में लकड़ी लेने गए 55 वर्षीय आदिवासी इंकारसिंह सैयाम पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। वन विभाग ने जांच शुरू कर परिजनों को राहत राशि दी।

Tiger attacks tribal who went to forest to collect wood, dies of throat attack; nephew flees to village
मौके पर मौजूद ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार

बालाघाट जिले के लामता क्षेत्र में सोमवार शाम बाघ के हमले में एक 55 वर्षीय आदिवासी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने भतीजे के साथ जंगल में लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया और गले पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार घटना वन विकास निगम की लामता रेंज के पाद्रीगंज सर्किल अंतर्गत दक्षिण मोहगांव बीट के जंगल में हुई। मोहगांव निवासी इंकारसिंह सैयाम (55) सोमवार शाम अपने भतीजे पुनेश के साथ साइकिल से विस्थापित वनग्राम मलधर के पास जंगल में लकड़ी लेने गए थे। ग्रामीणों के अनुसार दोनों अक्सर जंगल से सूखी लकड़ियां लाकर घरेलू उपयोग के लिए इकट्ठा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों जंगल में अलग-अलग स्थानों पर सूखी लकड़ियां इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक इंकारसिंह पर हमला कर दिया। बाघ ने झपट्टा मारते हुए सीधे उनके गले को दबोच लिया। हमला इतना तेज और अचानक था कि इंकारसिंह को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

प्रत्यक्षदर्शी भतीजे पुनेश ने बताया कि उसने अचानक झाड़ियों से निकलकर बाघ को हमला करते देखा। बाघ ने कुछ ही सेकंड में इंकारसिंह को जमीन पर गिरा दिया और गले को जकड़ लिया। हमले में उनके गले में गहरी चोट लग गई, जिससे कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना देखकर पुनेश घबरा गया और अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकला।

पुनेश किसी तरह जंगल से निकलकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर पहुंचे, लेकिन तब तक इंकारसिंह की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।

पढे़ं: महामंडलेश्वर को दुष्कर्म केस में फंसाने की साजिश हुई नाकाम, पूर्व साध्वी समेत दो पर मामला दर्ज

सूचना मिलते ही वन विकास निगम के अधिकारी और वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया। साथ ही चांगोटोला थाना पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र की जांच की। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। साथ ही शासन के प्रावधानों के अनुसार आगे मिलने वाली मुआवजा राशि दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं और समूह में ही जाएं, साथ ही वन क्षेत्र में विशेष सावधानी बरतें।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। कई बार खेतों और गांव के आसपास बाघ और तेंदुए के पदचिह्न भी देखे गए हैं। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में खेत में काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए के हमले की घटना सामने आ चुकी है।

लगातार हो रही इन घटनाओं से आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल और गांव के आसपास नियमित गश्त बढ़ाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed