मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के ग्रामीण अंचल में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां, चोरों ने एक स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन, चोर स्कूल के ऑफिस के गेट में लगा ताला नहीं तोड़ पाए। इससे दुखी होकर चोरों ने गेट पर लिखा-ताला मजबूत है, नाकाम मिशन। इसके साथ ही युवक ने गेट पर उदासी वाल इमोजी भी बना दी। इतना ही नहीं, उन्होंने स्कूल की क्लास में लगे ब्लैकबोर्ड पर सुविचार की जगह डायलॉग लिख दिए। बताया जा रहा है कि चोर स्कूल से करीब 10 पंखे और अन्य सामान चुरा ले गए। घटना के बाद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
MP News: ताला मजबूत, नाकाम मिशन, हम फिर आएंगे, पर तारीख नहीं बताएंगे; चोर की डायलॉग बाजी पढ़कर पकड़ लेंगे माथा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:26 AM IST
सार
Barwani Crime News: बड़वानी के स्कूल में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर स्कूल से करीब 10 पंखे और अन्य सामान चुरा ले गए। साथ ही उन्होंने स्कूल की क्लास में लगे बोर्ड पर भी कई ऐसी बातें लिखी हैं, जिन्हें पढ़कर हंसी आ जाएगी।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X