फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani: Two big interstate arms smuggling gangs busted, 15 locations raided, four arrested with 62 weapons

Barwani: दो बड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 15 ठिकानों पर दबिश, 62 हथियार के साथ चार गिरफ्तार

Sun, 22 Oct 2023 06:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Oct 2023 06:38 PM IST
सार

बड़वानी पुलिस ने अलग-अलग जगह पर दबिश देकर 62 अवैध हथियारों को जब्त किया है, तो वहीं इस दौरान एक ही रात में पुलिस ने दो बड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह को भी पकड़ते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Barwani: Two big interstate arms smuggling gangs busted, 15 locations raided, four arrested with 62 weapons
बड़वानी पुलिस ने चार हथियार तस्करों को पकड़ा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की बड़वानी पुलिस आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने में लगी हुई है। पुलिस को देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें कुल 200 पुलिसकर्मियों की टीमों ने अलग-अलग जगह पर दबिश देकर 62 अवैध हथियारों को जब्त किया है, तो वहीं इस दौरान एक ही रात में पुलिस ने दो बड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह को भी पकड़ते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पकड़े गए एक कुख्यात आरोपी बलवीर सिंह पर तीन अलग-अलग थानों में आपराधिक रिकॉर्ड मिलने के चलते पुलिस ने रासुका लगाने जैसी बड़ी कार्रवाई भी की है। बताया जा रहा है कि पिछले 10 वर्षों के दौरान अवैध हथियारों के खिलाफ यह बड़वानी पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई रही है। बड़वानी जिले के थाना वरला अंतर्गत लगाए गए इंटर स्टेट चेकिंग नाके पर देर रात पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोक कर पूछताछ की। इसमें महाराष्ट्र के जलगांव निवासी मोटरसाइकिल सवार राकेश बाविस्कर के पास से पुलिस को 10 अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में अंतर राज्यीय हथियार सौदागर राकेश ने पुलिस को बताया कि यह हथियार उसने उमरटी के रहने वाले सिकलीगर बलवीर सिंह से खरीदे हैं। उसने बताया कि कुल 25 हथियार खरीदे थे, जिनमें से चुनाव के चलते जगह-जगह चेकिंग पॉइंट होने की वजह से दो खेप में हथियार ले जाना तय हुआ था। शेष 25 हथियार अभी सिकलीगर के पास ही होना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार करते हुए बलवीर सिंह के हथियार बनाने के ठिकाने पर दबिश दी, जहां उसे 25 देसी कट्टों के साथ हथियार बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने कुल 35 हथियारों के साथ ही हथियार बनाने का सामान और मोटरसाइकिल भी जब्त की।
विज्ञापन


दो थानों की टीमों ने पकड़े 27 हथियार
इसी तरह थाना पलसूद की पुलिस टीम ने भी संदिग्ध अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इसमें 22 अवैध हथियार जब्त करते हुए इंदौर के स्मृति नगर थाना अंतर्गत एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाले एक आरोपी तन्मय पिता दिलीपसिंह हाडा ठाकुर को गिरफ्तार किया गया, तो वहीं जिले के थाना पाटी में भी अलग-अलग संदिग्ध स्थानों पर पुलिस टीमों के द्वारा दबिश दी गई थी। इसमें पांच अवैध हथियार जब्त करते हुए थाना पलसूद के अंतर्गत आने वाले ग्राम उंडी खोदरी के एक आरोपी त्रिलोकसिंह पिता जग्गु सिंह भाटिया को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 पुलिसकर्मियों ने 15 ठिकानों पर दी दबिश 
वहीं इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बड़वानी एसपी पुनीत गहलोद ने बताया कि आगमी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध हथियारों की खरीद बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए बड़वानी पुलिस सक्रिय है, और पुलिस के द्वारा इंटर स्टेट और इंटर डिस्ट्रिक्ट नाके लगाए गए हैं। शुक्रवार देर रात 200 पुलिसकर्मियों ने बड़वानी जिले के अलग-अलग 15 ठिकानों पर दबिश दी, जिसमें पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस दौरान पुलिस ने चार पिस्टल, 58 देसी कट्टे सहित हथियार बनाने का सामान, दो मोबाइल और दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया है। इसके साथ ही एक ही रात में दो बड़े अंतर राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह को भी गिरफ्तार किया गया है, जो कि बड़वानी जिले की पिछले 10 वर्षों में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। आरोपी बलवीर सिंह सिकलीगर का जिले के तीन अलग-अलग थानों में आपराधिक रिकॉर्ड मिलने पर रासुका जैसी बड़ी कार्रवाई भी की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed