{"_id":"6a243ad5025b36248a06f923","slug":"barwanis-sneha-daude-won-a-bronze-medal-representing-the-indian-team-in-the-asia-cup-hockey-bringing-glory-to-the-district-barwani-news-c-1-1-noi1434-4366788-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barwani News: बड़वानी की स्नेहा ने एशिया कप हॉकी में जीता कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani News: बड़वानी की स्नेहा ने एशिया कप हॉकी में जीता कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया गौरव
Sun, 07 Jun 2026 09:07 AM IST
बड़वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: बड़वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 09:07 AM IST
सार
बड़वानी की युवा हॉकी खिलाड़ी स्नेहा दाऊदे ने जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया। हॉकी फीडर सेंटर की इस खिलाड़ी की उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
बड़वानी की स्नेहा दाऊदे ने कांस्य जीता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़वानी जिले की प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी कुमारी स्नेहा दाऊदे ने जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए बड़वानी जिले की होनहार खिलाड़ी कुमारी स्नेहा दाऊदे ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया, जिसमें स्नेहा दाऊदे की सहभागिता जिले के लिए गौरव का विषय बनी। उनकी सफलता से न केवल बड़वानी बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का मान बढ़ा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गुर्जर समाज की नाराजगी के बाद विधायक प्रीतम लोधी का यू-टर्न, बोले- खेद व्यक्त करता हूं
विज्ञापन
हॉकी फीडर सेंटर की खिलाड़ी ने रचा नया कीर्तिमान
कुमारी स्नेहा दाऊदे जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के हॉकी फीडर सेंटर से जुड़ी खिलाड़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने की इस उपलब्धि ने जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए नई प्रेरणा प्रस्तुत की है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही जिलेभर में खुशी का माहौल बन गया और खेल प्रेमियों ने इसे बड़वानी के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी बधाई
स्नेहा दाऊदे की इस उपलब्धि पर बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, कलेक्टर जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा बड़वानी नगर की जनता ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता जिले के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी।
