{"_id":"6a18fcb9ae174fb07b0324eb","slug":"former-congress-mla-gyarsilal-rawats-vehicle-was-pelted-with-stones-in-barwani-his-son-claims-the-attack-was-carried-out-with-gunshots-causing-a-stir-in-political-circles-barwani-news-c-1-1-noi1434-4334954-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barwani News: पूर्व कांग्रेस विधायक रावत के वाहन पर पथराव, बेटे ने कहा- गन शॉट से किया गया हमला; कौन है आरोपी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani News: पूर्व कांग्रेस विधायक रावत के वाहन पर पथराव, बेटे ने कहा- गन शॉट से किया गया हमला; कौन है आरोपी?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: बड़वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार
बड़वानी जिले में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत के वाहन पर देर रात पथराव की घटना सामने आई है। वरला थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हमले में गन शॉट की आशंका जताते हुए फॉरेंसिक जांच की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत के वाहन पर हमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बड़वानी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव और पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत के वाहन पर देर रात हुए पथराव से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना वरला थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। रावत के बेटे ने आशंका जताई है कि पापा के वाहन पर गन शॉट से हमला किया गया है। उन्होंने फॉरेंसिक जांच की मांग की है। बता दें, रावत प्रदेश कांग्रेस महासचिव भी है।
मोहनपड़ावा गांव के पास हुआ पथराव
सेंधवा एसडीओपी अजय वाघमारे ने बताया कि पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात ग्यारसीलाल रावत अपने चालक के साथ सेंधवा से गृह ग्राम हिंगवा लौट रहे थे। इसी दौरान मोहनपड़ावा गांव के समीप वन विभाग की नर्सरी के पास अचानक उनके वाहन पर पथराव किया गया।
जानकारी के अनुसार घटना इतनी अचानक हुई कि चालक कुछ समझ पाता उससे पहले वाहन पर पत्थर आकर लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि पूर्व विधायक और चालक दोनों सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
पुलिस जुटी जांच में, परिजनों ने उठाए सवाल
एसडीओपी अजय वाघमारे ने बताया कि क्षेत्र में देर रात कभी-कभार पथराव की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमला विशेष रूप से पूर्व विधायक को निशाना बनाकर किया गया या यह सामान्य शरारती घटना थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। वरला टीआई नारायण रावल ने बताया कि शिकायती आवेदन पर जांच शुरू की गई है।
ये भी पढ़ें- Sagar News: हाईवे किनारे चादर में लिपटा मिला महिला का शव; शरीर पर जख्म, 26 दिन में 9 वीं हत्या से सनसनी
गन शॉट से हमला
पूर्व विधायक के पुत्र राकेश रावत ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि यह सामान्य पथराव नहीं लगता। राकेश ने कहा कि वाहन पर लगी चोट को देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि यह पत्थर से हमला किया गया हो। राकेश ने गन शॉट से हमले की आशंका जताई है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। राकेश रावत ने 29 मई को वरला थाने के घेराव की घोषणा भी की है।
राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल
गौरतलब है कि ग्यारसीलाल रावत कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेताओं में गिने जाते हैं और वे वर्ष 1993, 1998 तथा 2018 में सेंधवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। ऐसे में उनके वाहन पर हुए पथराव के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X