{"_id":"6514e70b288d5558230f83c4","slug":"mp-election-2023-youth-of-barwani-took-oath-not-to-vote-for-congress-read-more-in-hindi-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: बड़वानी के युवाओं ने ली शपथ, कांग्रेस को ना वोट देंगे और ना ही गांव में घुसने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: बड़वानी के युवाओं ने ली शपथ, कांग्रेस को ना वोट देंगे और ना ही गांव में घुसने देंगे
Thu, 28 Sep 2023 08:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 28 Sep 2023 08:08 AM IST
सार
MP Election 2023: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी के बाद से लगातार इस पर राजनीति तेज होती जा रही है। इसको लेकर आए दिन अलग-अलग नेताओं के बयान भी आते रहे हैं, तो वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बड़वानी के युवाओं ने कांग्रेस को वोट न देने की खाई कसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़वानी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवा कांग्रेस को वोट न देने की शपथ ले रहे हैं। वीडियो में शपथ लेते युवा कांग्रेस पार्टी को सनातन धर्म को डेंगू मलेरिया की तरह परिभाषित करने वाली पार्टी मानकर उसको गांव में घुसने नहीं देने की बात भी करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बड़वानी जिले के कल्याणपुर गांव का है।
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी के बाद से लगातार इस पर राजनीति तेज होती जा रही है। इसको लेकर आए दिन अलग-अलग नेताओं के बयान भी आते रहे हैं, तो वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सनातन धर्म को मिटाने की बात करने वालों के खिलाफ कुछ युवा शपथ लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ अलग-अलग आयु वर्ग के युवा एक साथ खड़े होकर अपने दाहिने हाथ को सामने रख शपथ ले रहे हैं कि वे सनातन धर्म को मिटाने की बात करने वालों के खिलाफ हैं और इंडिया जैसे दल जिनमें कांग्रेस भी शामिल है उसका वे लोग आने वाले चुनाव में पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे और कांग्रेस को वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन
इस तरह युवाओं ने ली शपथ
वायरल वीडियो में बड़वानी जिले के कल्याणपुर गांव के युवा कांग्रेस के बहिष्कार की शपथ लेते दिखाई दे रहे हैं। वे शपथ ले रहे हैं कि "कल्याणपुरा में हम सभी यह शपथ लेते हैं, जो I.N.D.I.A. गठबंधन बना है, जो सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया की तरह परिभाषित कर रहा है। इसमें कांग्रेस पार्टी भी शामिल है। आज हम सभी शपथ लेते हैं कि, हम कांग्रेस को हमारे गांव में घुसने नहीं देंगे, ना ही कभी कांग्रेस को वोट देंगे।