सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Prisoner advocate dialogue program was held for the first time in Central Jail Barwani

Barwani News: केंद्रीय जेल पहली बार हुआ बंदी अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम, वकीलों ने बताई कोर्ट की प्रक्रिया

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2024 08:02 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय जेल बड़वानी की अधीक्षक शेफाली तिवारी ने बताया कि इस प्रकार का संवाद कार्यक्रम पहली बार अयोजित किया गया, जिसमें बंद बंदियों के अलग अलग न्यायालयों में चल रहे किसी भी मामले में चर्चा के लिए प्राइवेट वकील भी जेल में मौजूद रहे।

Prisoner advocate dialogue program was held for the first time in Central Jail Barwani
वकीलाें ने बंदियों को कोर्ट प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की केन्द्रीय जेल में पहली बार बंदी-अभिभाषक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेल में बंद बंदियों और जिले के प्राइवेट वकीलों के बीच चर्चा का यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जेल प्रशासन ने मिलकर करवाया। केंद्रीय जेल बड़वानी की अधीक्षक शेफाली तिवारी ने बताया कि इस प्रकार का संवाद कार्यक्रम पहली बार अयोजित किया गया, जिसमें जेल में बंद बंदियों के अलग अलग न्यायालयों में चल रहे किसी भी मामले में चर्चा के लिए प्राइवेट वकील भी मौजूद रहे।

Trending Videos


जेल अधीक्षक तिवारी ने बताया कि डिफेंस काउंसिल के वकील जेल में अक्सर मौजूद रहते हैं। लेकिन, प्राइवेट वकीलो के द्वारा भी बंदियों से संवाद निरंतर स्थापित किया जाना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि केंद्रीय जेल बड़वानी में परिरूद्ध अधिकांश बंदियों को उनके प्रकरण में चल रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी नहीं होती है। इसके साथ ही जिन बंदियों की विडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से पेशी होती है, उन्हें अपने वकील से चर्चा करने का मौका भी नहीं मिल पाता है। जिस कारण से बंदियों को अपने प्रकरण में उदासीनता लगने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों को उनके प्रकरण में आने वाली समस्याएं बताई गईं और कोर्ट की कार्रवाई के संबंध में भी अवगत कराया गया। शिविर में मौजूद बंदियों ने उपस्थित वकीलों से अपने प्रकरण के बारे में सवाल भी पूछे, जिनके जवाब वकीलों द्वारा दिए गए। इस कार्यक्रम में लगभग 35 वकीलों ने भाग लिया, साथ ही जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी मानवेन्द्र पवार, न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बड़वानी विनय जैन, न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बड़वानी पूजा विजयवर्गीय जैन, विधिक सेवा अधिकारी दिलीप सिंह मुजाल्दा के साथ ही अध्यक्ष अभिभाषक संघ बड़वानी पुरुषोत्तम मुकाती, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल बड़वानी हेमेन्द्र कुमरावत और जेल स्टाफ ने बंदियों को न्यायालय में होने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed