बैतूल वालों के लिए खुशखबरी: बेंगलुरु-कोयंबटूर समेत 3 स्पेशल ट्रेनों को मिला स्टॉपेज, इन शहरों का सफर होगा आसान
Special Train: रेलवे ने बैतूल जिले के यात्रियों को राहत देते हुए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को ठहराव दिया है। बेंगलुरु-लालकुआं, धनबाद-कोयंबटूर और चर्लपल्ली-रीवा ट्रेनों के रुकने से दक्षिण व उत्तर भारत के प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे मंत्रालय ने बैतूल जिले के यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को जिले के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के शुरू होने से बैतूल के यात्रियों को बेंगलुरु, कोयंबटूर, हैदराबाद, रीवा, धनबाद और लालकुआं जैसे प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। ट्रेनों की समय सारिणी और ठहराव तय कर दिए गए हैं, हालांकि संचालन की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है।
बेंगलुरु-लालकुआं स्पेशल का बैतूल में ठहराव
गाड़ी संख्या 15301 बेंगलुरु-लालकुआं स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को बेंगलुरु से रवाना होगी और बुधवार को बैतूल पहुंचेगी। इस ट्रेन का जिले में केवल बैतूल स्टेशन पर ठहराव रहेगा। वापसी में गाड़ी संख्या 15302 लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से रवाना होकर रविवार को बैतूल पहुंचेगी।
धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल भी रुकेगी
गाड़ी संख्या 22363 धनबाद-कोयंबटूर एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को धनबाद से रवाना होगी और रविवार को बैतूल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22364 कोयंबटूर-धनबाद एक्सप्रेस मंगलवार को कोयंबटूर से रवाना होकर बुधवार को बैतूल पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का जिले में केवल बैतूल स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है।
पढ़ें: ओंकारेश्वर में दिखा राष्ट्रभक्ति का अनुपम दृश्य, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब; देखें तस्वीरें
चर्लपल्ली-रीवा ट्रेन के तीन स्टॉपेज
तीसरी ट्रेन जोड़ी हैदराबाद के पास स्थित चर्लपल्ली और रीवा के बीच चलेगी। गाड़ी संख्या 20157 चर्लपल्ली-रीवा एक्सप्रेस सोमवार को चर्लपल्ली से रवाना होकर मंगलवार को बैतूल पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव आमला, बैतूल और घोड़ाडोंगरी स्टेशनों पर रहेगा। वापसी में गाड़ी संख्या 20158 रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस रविवार को रीवा से रवाना होकर सोमवार को बैतूल पहुंचेगी। इसका ठहराव भी आमला, बैतूल और घोड़ाडोंगरी में निर्धारित किया गया है।
संचालन की तारीख का इंतजार
तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के ठहराव से बैतूल जिले के यात्रियों को उत्तर और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। अब यात्रियों को इन ट्रेनों के आधिकारिक संचालन की तारीख घोषित होने का इंतजार है।
