फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul MP news: Due to fog, the speeding car collided with the tree, 5 killed

बैतूल: कोहरे की वजह से तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 5 की मौत

Thu, 30 Dec 2021 01:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 30 Dec 2021 01:35 PM IST
सार

बैतूल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 

विज्ञापन
Betul MP news: Due to fog, the speeding car collided with the tree, 5 killed
बैतूल में पेड़ से टकराने के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में गुरुवार सुबह कोहरे की वजह से तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। एक गंभीर है, जिसे भोपाल के अस्पताल में रैफर किया गया है। हादसा बैतूल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। 
विज्ञापन


चिचौली से 6 किमी दूर जोगली शुगर मिल के पास एक कार बेकाबू होकर आम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। एक की अस्पताल में इलाज के दौरान और एक की मौत भोपाल ले जाते समय रास्ते में हुई। हादसे में मारे गए लोग दो परिवारों के हैं। 
विज्ञापन


दरअसल,  बैतूल के तीन गांव भडूस, गोरेगांव और आमला के कुछ लोग हरदा जिले के टेमागांव में आयोजित शादी में भाग लेने गए थे। शादी से लौटते समय बैतूल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगली गांव के पास इनकी कार पेड़ से टकरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस की सहायता से कार में फंसे तीन शवों को बाहर निकाला गया। हादसे में राजू और रीता चढ़ोकर और अनिल उर्फ गोलू और हेमलता घोड़की की मौत हो गई। घोड़की दंपती के बेटे लकी घोड़की की भी हादसे में मौत हुई है। दरअसल, हेमलता घोड़की और दीपक कुंभारे को भोपाल रैफर किया गया था। भोपाल ले जाते समय हेमलता घोड़की ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिचौली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि कार तेज रफ्तार से जा रही थी। उस दौरान कोहरे की वजह से सामने का दिखा नहीं होगा और कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed