सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul Bus Accident: Private passenger bus overturns on Nagpur four-lane highway, 16 injured.

Betul Bus Accident: नागपुर फोरलेन पर निजी यात्री बस पलटी, 16 घायल, तीन की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2026 07:29 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बैतूल-नागपुर फोरलेन पर सोमवार देर रात एक निजी यात्री बस तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित होकर पीछे लुढ़क गई और पलट गई। हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हुए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Betul Bus Accident: Private passenger bus overturns on Nagpur four-lane highway, 16 injured.
दुर्घटना के बाद मौके पर पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सोमवार देर रात बैतूल-नागपुर फोरलेन पर एक निजी यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सापना-सोहागपुर जोड़ के पहले हुई इस घटना में बस पलटने से 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी कंपनी की बस बैतूल से बिसनूर की ओर जा रही थी। यात्रा के दौरान बस में तकनीकी खराबी आने पर चालक ने वाहन को रोककर मरम्मत की। कुछ दूरी आगे चौधरी ढाबे के पास बस में दोबारा समस्या आ गई। चालक जैसे ही बस सुधारने के लिए नीचे उतरा, तभी वाहन न्यूट्रल हो गया और ढलान की ओर तेजी से पीछे लुढ़कने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियंत्रित होकर पीछे जाती बस सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बैतूल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए फोरलेन पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- इंदौर में हुई मौतों पर सवालों से बचते हुए निकलीं मंत्री प्रतिमा बागरी, वायरल वीडियो से विधायक हो गईं ट्रोल

सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े का कहना है की बस पलटने की सूचना मिलने पर तत्काल व्यवस्था की गई। कुल 16 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल यात्री पूनम महाले का कहना है की बस गोला गांव की ओर जा रही थी। तकनीकी खराबी के बाद खड़ी बस अचानक पीछे लुढ़क गई और पलट गई। जांच अधिकारी रमन कुमार धुर्वे ने बताया की बैतूल से बिसनूर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया है और मामले की जांच की जा रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed