सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul Congressmen entered collectorate with tractors submitted memorandum on farmers problems

Betul: ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट में घुसे कांग्रेसी, किसानों समस्या और राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर ज्ञापन

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 20 Sep 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
सार

ट्रैक्टर रैली लेकर कांग्रेसी कलेक्ट्रेट में घुस गए। किसानों की समस्याओं और राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर ज्ञापन सौंपा। 

Betul Congressmen entered collectorate with tractors submitted memorandum on farmers problems
ट्रैक्टर रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बैतूल में किसानों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करने और राहुल गांधी पर दिए गए विवादित बयानों के विरोध में कांग्रेस द्वारा एक ट्रैक्टर रैली आयोजित की गई। इस रैली में जिले के कई कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए और बड़ी संख्या में ट्रैक्टर भी लाए गए। कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि भारी बारिश, खाद और बीज की कमी के चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसके बावजूद, उन्हें अपनी फसलों का मूल्य 10 साल पुराने दर पर ही मिल रहा है, साथ ही भारी बिजली बिलों का बोझ भी उठाना पड़ रहा है।

Trending Videos


रैली में कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह द्वारा राहुल गांधी को 'आतंकवादी' कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस का कहना है कि इस तरह के बयानों से कार्यकर्ता आहत हैं, और उन्होंने दोनों नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने यह भी मांग की कि सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6000 रुपए प्रति क्विंटल, गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए प्रति क्विंटल और धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। इसके अलावा, अतिवृष्टि के कारण हुए फसल नुकसान का सर्वेक्षण कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, और गढ़ा टोल प्लाजा की वसूली को तुरंत रोका जाए क्योंकि इसे अवैध बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व विधायक सुखदेव पांसे का कहना है कि पूरे देश में किसानों की हालत खराब है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वादा किया था की भाजपा के जीतने पर गेहूं 2700 रुपये में खरीदा जाएगा। 2100 रुपये में धान खरीदने का भी वादा किया था। एक साल बीतने के बाद ये अपने वादों से मुकर गए। आज किसान की लागत बढ़ गई है। इसीलिए सरकार को सोयाबीन 6000 रुपये से खरीदना चाहिए। कांग्रेस किसानों को सोयाबीन का 6000 रुपये प्रति क्विंटल दाम दिलवाने का काम करेगी। प्रदेश सरकार की हर घोषणा किसान विरोधी है।

किसानों के हक की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे का कहना है कि बिजली के बढ़े हुए बिल और पीपीई मोड पर जिला अस्पताल का जाना और गड़ा पर बने टोल पर अवैध तरीके से वसूली हो रही है। वहां आम नागरिकों और किसानों को डराया जा रहा है, इसी को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed