Betul: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने 59 जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का उठाया जिम्मा, परिवारों को मिला सहारा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की पहल पर संचालित 'बेसहारा को सहारा' अभियान के तहत जिले के 59 जरूरतमंद और अभिभावक-विहीन बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठाया गया है। योजना के माध्यम से बच्चों की फीस, शैक्षणिक सामग्री और परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके बेहतर भविष्य की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा संचालित एक सामाजिक पहल के तहत जिले के 59 जरूरतमंद और अभिभावक-विहीन बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य संवारने का संकल्प लिया गया है। इस योजना के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके परिवारों को भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल की स्मृति में स्थापित विजय सेवा न्यास द्वारा संचालित 'बेसहारा को सहारा' अभियान के तहत ऐसे बच्चों को सहायता दी जा रही है, जिन्होंने दुर्घटना, बीमारी या अन्य कारणों से अपने माता-पिता अथवा अभिभावकों को खो दिया है। वर्ष 2025 में इस पहल के अंतर्गत 41 बच्चों को सहयोग दिया गया था, जबकि वर्ष 2026 में लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है।
योजना के तहत निजी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की स्कूल फीस का वहन किया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक बच्चे को शैक्षणिक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, उनके अभिभावकों या परिजनों को भी वार्षिक आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है, ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो। शासकीय विद्यालयों और छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी विशेष सहायता प्रदान की जा रही है।
ये भी पढ़ें- दोहरे हत्याकांड का खुलासा: उज्जैन में दामाद ने सास और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार
पढ़ाई जारी रखना चुनौतीपूर्ण हो गया था
इस पहल से लाभान्वित बच्चों और उनके परिजनों ने बताया कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण पढ़ाई जारी रखना चुनौतीपूर्ण हो गया था, लेकिन इस सहयोग से उन्हें नई उम्मीद मिली है। कई परिवारों ने इसे बच्चों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सहारा बताया। जिले में यह सामाजिक प्रयास शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस प्रकार की पहल जरूरतमंद बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बच्चों को भोजन कराते हुए।
