सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul Congressmen found new way to protest against potholes on road BJP flags and then performed shraddha

Betul: कांग्रेसियों ने सड़क के गड्ढों का विरोध करने निकाला नया तरीका, पहले लगाए BJP के झंडे फिर किया श्राद्ध

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कांग्रेसियों ने सड़क के गड्ढों का विरोध करने के लिए नया तरीका निकाला। पहले बीजेपी का झंडा लगाया और फिर श्राद्ध कर दिया।

Betul Congressmen found new way to protest against potholes on road BJP flags and then performed shraddha
कांग्रेसियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेसियों ने खराब सड़कों का विरोध करने के लिए नया तरीका इजाद किया है। इसके लिए जिले के कांग्रेसियों ने पहले तो सड़क पर मौजूद बड़े-बड़े गड्ढों में भाजपा के झंडे और बेशर्म की टहनियां लगाईं और वहीं उपलों में आग लगाकर विकास के श्राद्ध की आहुति भी दे दी।

Trending Videos


बैतूल शहर में बारिश के मौसम में आलम ये है कि नगर पालिका द्वारा बनवाई गई सड़कों पर बड़े- बड़े गड्ढे हो गए। इस सड़क पर जब भी कोई वाहन लेकर निकले तो उसकी झूला-झूलने सी हालत हो जाती है। ऐसे में इन खस्ताहाल सड़कों को लेकर विरोध करते हुए कांग्रेस ने शहर में हुए विकास कार्यों का हवन की अग्नि में आहुति देकर श्राद्ध इतिश्री कर दिया। तो उन गड्ढों में बेशर्म की लकड़ियों के साथ झंडे भी गाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये सड़कों को बने अभी छह महीने ही हुए हैं, जो की कायाकल्प योजना के अंतर्गत बनाई गई थी। प्रदर्शन के दौरान मौजूद कांग्रेस के पूर्व विधायक निलय डागा ने भी नगर पालिका पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए। ये भ्रष्टाचार का ही नतीजा है कि कम समय में ही ये सड़कें जर्जर हो गईं और शहरवासियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

बैतूल के पूर्व विधायक निलय डागा ने कहा कि बारिश में शहर का विकास भी बह गया। छह महीने पहले कायाकल्प योजना के तहत बनाई गई सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। नगर पालिका के अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि शहर की सड़कों पर मौजूद गड्डों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और विकास का श्राद्ध किया। छह महीने में ही सड़क उखड़ गई है, ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की गई है। अगर एफआईआर नहीं होती है तो कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed