{"_id":"6659b2fe299f58ba0f0872a5","slug":"betul-news-dispute-over-song-dj-car-crushed-two-people-set-fire-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul: गाना बजाने को लेकर बारातियों और डीजे वाले में विवाद, गाड़ी पीछे करते समय दो को कुचला, लोगों ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul: गाना बजाने को लेकर बारातियों और डीजे वाले में विवाद, गाड़ी पीछे करते समय दो को कुचला, लोगों ने लगाई आग
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 31 May 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहपुर एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया कि ग्राम जामूढाना में गाना बजाने को लेकर डीजे संचालक और बारातियों में विवाद हो गया था। विवाद के बाद डीजे वाहन को चालक रिवर्स ले रहा था, इसी दौरान कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए। तीन महिलाएं उसके नीचे दब गईं, इसमें दो की मौत हो गई।
गुस्साए लोगों ने डीजे को लगाई आग।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बैतूल जिले में गुरुवार रात एक बारात के दौरान गाने बजाने को लेकर बारातियों और डीजे वाले में विवाद हो गया। इस दौरान डीजे वाले ने अपनी गाड़ी रिवर्स की तो वह वहां मौजूद बारातियों से टकराते हुए पलट गई। हादसे में दो महिलाएं और एक 17 साल की युवती बुरी तरह घायल हो गई।
Trending Videos
घायल रामरती पति मंगला तुमडाम (55), शांता (30) और 17 वर्षीय युवती रेशमा को घायलों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। रामरती की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, रेशमा ने जिला अस्पताल ले जाते समय रस्ते में दम तोड़ दिया। घायल शांता का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। उधर, घटना से गुस्साएं बारातियों और ग्रामीणों ने डीजे वाहन में आग लगा दी। यह हादसा बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले शाहपुर थाने इलाके के ग्राम जामूढाना में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम जामूढाना में गुरुवार रात को गाना बजाने को लेकर डीजे संचालक और बारातियों में विवाद हो गया था। विवाद के बाद डीजे वाहन को चालक रिवर्स ले रहा था, इसी दौरान ढलान होने की वजह से कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए। तीन महिलाएं उसके नीचे दब गईं, इसमें दो की मौत हो गई। एक का इलाज अभी जारी है।
घटना से गुस्साए बारातियों ने डीजे वाहन में आग लगा दी थी। जानकारी मिलने के बाद शाहपुर थाना प्रभारी सहित एसडीओपी घटनास्थल पर पहुंचे। शाहपुर एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया कि थाना बल समेत वे घटनास्थल पर पहुंचे थे। डीजे में लगाई गई आग पर काबू पाया गया और लोगों को शांत कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमेंट
कमेंट X