{"_id":"6a1eb1302837f556840dbd44","slug":"betul-news-hundreds-of-fertilizer-bags-missing-from-committee-warehouse-suspected-to-be-a-planned-incident-betul-news-c-1-1-noi1386-4350201-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul News: समिति गोदाम से सैकड़ों खाद की बोरियां गायब, योजनाबद्ध तरीके से वारदात की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul News: समिति गोदाम से सैकड़ों खाद की बोरियां गायब, योजनाबद्ध तरीके से वारदात की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: बैतूल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार
बैतूल के जामठी समिति गोदाम से बड़ी मात्रा में खाद गायब होने का मामला सामने आया है। खाद वितरण के दौरान स्टॉक में कमी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जांच जारी है और गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
गोदाम से खाद की बड़ी खेप गायब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बैतूल जिले में जहां किसान खाद की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जामठी के गोदाम से बड़ी मात्रा में खाद गायब होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सहकारिता विभाग और स्थानीय स्तर पर हलचल मच गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोग वाहन के माध्यम से गोदाम पहुंचे और बड़ी संख्या में खाद की बोरियां लेकर चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर समिति प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी है।
लाखों रुपए की खाद होने की बात सामने आई
समिति प्रबंधक के अनुसार, आरटीओ कार्यालय के पास स्थित गोदाम से यूरिया, पोटाश और जिंक की कई बोरियां कम पाई गईं। खाद वितरण की प्रक्रिया शुरू करने के दौरान स्टॉक मिलान में गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद विस्तृत जांच की गई और पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। खाद की अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
पढ़ें: 'मेरे और बहू के बीच में कोई विवाद नहीं था', कोर्ट में चिल्लाकर बोलीं गिरिबाला; बेटा मुस्कुराता रहा
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समिति प्रबंधन से प्राप्त विवरण और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
प्राथमिक जांच में गोदाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक परिसर में सुरक्षा गार्ड, पर्याप्त रोशनी और सीसीटीवी जैसी व्यवस्थाएं मौजूद नहीं थीं। पुलिस अब पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। खाद की मांग और बाजार में बढ़ती कीमतों के बीच इतनी बड़ी मात्रा में खाद के गायब होने से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में बोरियों को हटाने के लिए पर्याप्त समय, संसाधन और मानवबल की आवश्यकता रही होगी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच से पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X