सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind News: Youth Beaten to Death Over Old Feud, Relatives Set Cars and Bikes on Fire

Bhind News: पुरानी रंजिश में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने कार और बाइक फूंकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Oct 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों ने मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

Bhind News: Youth Beaten to Death Over Old Feud, Relatives Set Cars and Bikes on Fire
फोटो
विज्ञापन

विस्तार

जिले के दबोह क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया। रायपुरा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान पांच लोगों ने मिलकर अली उर्फ रुद्रप्रताप सिंह जाटव पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का मामा भी गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया।
Trending Videos


घटना के बाद जाटव समाज के लोग गुस्से में आ गए और आरोपियों के घरों पर हमला कर कार और बाइक में आग लगा दी। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Damoh News: गाय से किया अमानवीय कृत्य, हिंदू संगठन ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा, भेजा गया जेल

पुलिस के अनुसार रूद्रप्रताप सिंह और कौरव परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में आरोपियों ने हमला किया। घटना के बाद पुलिस ने रणवीर कौरव, अंशु कौरव, प्रहलाद कौरव, राजीव कौरव और कुंअर सिंह कौरव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आगजनी की घटना को लेकर अलग से मामला दर्ज किया गया है।

एडिशनल एसपी संजीव पाठक ने बताया कि गांव में स्थिति फिलहाल सामान्य है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। टीआई राजेश शर्मा ने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों ने मिलकर रूद्रप्रताप की हत्या की और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed