सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind News: Speeding Bus Rams Van in Horrific Crash; 5 Killed on the Spot, Seven Critically Injured

Bhind News: भीषण सड़क हादसा, वैन में जा भिड़ी तेज रफ्तार बस, 5 लोगों की मौके पर हुई मौत, सात गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

भिंड में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। नेशनल हाईवे-719 पर बस और वैन की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

Bhind News: Speeding Bus Rams Van in Horrific Crash; 5 Killed on the Spot, Seven Critically Injured
तेज रफ्तार बस और वैन में आमने-सामने की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में शुक्रवार देर रात बस और वैन की आमने-सामने की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसा गोहद चौराहा थाना अंतर्गत छींमका गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर रात 2.30 बजे हुआ। गोहद चौराहा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ के अनुसार, ईको वैन ग्वालियर से सवारियों को लेकर भिंड की ओर आ रहा था, जबकि बस भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी।

Trending Videos


हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घायलों को एंबुलेंस से ग्वालियर रैफर किया गया है। फिलहाल घायलों का ग्वालियर में इलाज जारी है। टीआई ने बताया कि अभी दो मृतकों की पहचान हुई है, जिनके नाम अतुल शिवहरे निवासी फूप और जगदीश भदौरिया निवासी स्योड़ा गांव अकोड़ा हैं, अन्य की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bhopal News: चलती कार पर करतब करने वाला युवक गिरफ्तार; पुलिस की चेतावनी- सड़कों पर स्टंट करने वाले जेल जाएंगे

जिस जगह हादसा हुआ, वहां अंधा मोड़ है। हो सकता है दोनों वाहनों के तेज रफ्तार में होने से हादसा हुआ हो। इस दर्दनाक घटना में केतु पुत्र संतोष, संतोष पुत्र कल्याण, प्रदीप पुत्र राम प्रकाश, मेंवाराम पुत्र बाबूराम, राम लखन पुत्र भागीरथ, मीरा पुत्र सुरेश, सुखबीर सिंह पुत्र श्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि पांचों मृतकों के शव पोस्टमार्टम भिजवा दिए गए हैं।

भिंड के एसपी असित यादव ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर मामलों को ग्वालियर रैफर किया गया है। जांच में पता चला कि बस की स्पीड ज्यादा थी और संभवतः चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। यह घटना न केवल एक हादसा है, बल्कि सड़क सुरक्षा के अभाव को उजागर करती है, जहां तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग आम समस्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed