सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind News: Lokayukta team caught Patwari taking bribe

Bhind News: रिश्वत लेते हुए पटवारी को लोकायुक्त टीम ने पकड़ा, किसान से नामांतरण के नाम पर मांगे थे रुपये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Jun 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

 रंगे हाथ पकड़े गए पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। नो गांव के काश्तकार पूरन सिंह गुर्जर ने अपनी 15 बीघा जमीन का नामांतरण कराने के लिए पटवारी द्वारा 8000 रुपये रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी।

Bhind News: Lokayukta team caught Patwari taking bribe
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के गोहद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पटवारी को साढ़े तीन हजार रुपये की रिश्वत देते हुए रंगे हाथ लोकायुक्त ने पकड़ लिया। पकड़े गए पटवारी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक पूरन सिंह गुर्जर ने गोहद अनुविभाग के ऐनो गांव के मौजा में पंद्रह बीघा जमीन का नामांतरण किए जाने को लेकर पटवारी शिवचरण सिंह नरवरिया से मुलाकात की।पटवारी ने जमीन का नामांतरण किए जाने को लेकर आठ हजार रुपये रिश्वत की डिमांड की। इस पर काश्तकार से साढ़े चार हजार रुपये दिए और नामांतरण कराए जाने का सौदा तय हुआ। इस पर पटवारी रिश्वत की पूरी रकम लेने के बाद ही नामांतरण किए जाने की बात कहने लगा। इस पर पूरन सिंह गुर्जर ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बारिश के बाद दो स्वरूपों में दिखीं मां नर्मदा, एकाएक अप्रत्याशित रूप से बढ़ा जलस्तर

लोकायुक्त पुलिस ने पहले पटवारी की रिश्वत की मांग करने की बातचीत की टैप रिकॉर्डिंग कराई। इसके बाद रिश्वत की शेष साढ़े तीन हजार रुपये की रकम किए जाने से पहले रुपयों में कलर लगाया।जैसे ही पटवारी से पूरन सिंह गुर्जर मुलाकात करने गया। काश्तकार द्वारा पटवारी से बातचीत कर रिश्वत की 35 सौ रुपये दिए। इसी समय पूरन सिंह ने लोकायुक्त पुलिस को इशारा कर दिया। लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को पकड़ लिया। इसके बाद गोहद थाने ले जाकर पटवारी के हाथ धुलवाए और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed