सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind News: Tension between two communities over urination incident

भिंड पेशाब कांड: भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी मैदान में, एडवोकेट मिश्रा ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Oct 2025 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर हाईकोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा ने समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पुलिस पर भीम आर्मी के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। मिश्रा ने कहा कि बिना जांच तीन निर्दोष युवकों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं और एफआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

Bhind News: Tension between two communities over urination incident
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची भीम आर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के सुरपुरा गांव में ज्ञान सिंह जाटव के साथ हुई मारपीट और कथित बंधक बनाकर पेशाब पिलाने की घटना को लेकर अब भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी भी मैदान में उतर आई हैं। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र विद्रोही और आजाद समाज पार्टी के दतिया जिले के पूर्व प्रत्याशी दामोदर यादव अर्जद्धपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी न्याय की लड़ाई साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दलित समाज पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Trending Videos


पीड़ित परिवार से मिलने के बाद दोनों नेता दिल्ली रवाना हुए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वे पार्टी सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देंगे और आगे की रणनीति तय की जाएगी। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान ओबीसी समाज के वरिष्ठ नेता दामोदर यादव ने कहा कि ज्ञान सिंह जाटव के साथ मारपीट, बंधक बनाना और कथित पेशाब पिलाने जैसी घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सामाजिक संगठनों और उनके पदाधिकारियों को “गुंडा” और “आतंकवादी” बताकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह गलत है, पुलिस को ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। दामोदर यादव ने कहा कि न्याय दिलाना हमारा संवैधानिक अधिकार है। जाटव समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी हर मोर्चे पर संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  गायक अदनान सामी के घोटाले का क्या है ग्वालियर कनेक्शन? कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

वहीं ग्वालियर हाईकोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ भिंड पहुंचे और एसपी कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी संजीव पाठक को ज्ञापन सौंपा। एडवोकेट मिश्रा करीब एक घंटे तक अपने समर्थकों के साथ एसपी ऑफिस में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बिना जांच के सवर्ण और ओबीसी समाज के युवकों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भीम आर्मी के दबाव में काम कर रही है और निर्दोष युवकों को फंसाया गया है। इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और तीनों आरोपियों पर एफआर लगाई जाए।

एडवोकेट मिश्रा ने कहा कि बंधक बनाने और पेशाब पिलाने जैसे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी आरोप लगने पर पहले जांच होनी चाहिए, लेकिन पुलिस ने जांच से पहले ही एससी एसटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी, जिससे तीन निर्दोष युवकों की जिंदगी बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed