सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   The case of Bhind's hostage beating and forced urine has escalated, with the Chief Minister taking cognizance.

Bhind News: बंधक बनाकर मारपीट और पेशाब पिलाने के मामले ने तूल पकड़ा, प्रदेशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Oct 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार

भिंड जिले में दलित युवक के साथ मारपीट, बंधक बनाकर पेशाब पिलाने और लूट के मामले ने तूल पकड़ा है। विधायक फूल सिंह बरैया और मंत्री राकेश शुक्ला ने पीड़ित से मुलाकात की। भीम आर्मी ने छह दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट तलब की है।

The case of Bhind's hostage beating and forced urine has escalated, with the Chief Minister taking cognizance.
मंत्री राकेश शुक्ला ने पीड़ित से मुलाकात की।
विज्ञापन

विस्तार

भिंड जिले के सुरपुरा में दलित युवक ज्ञान सिंह जाटव के साथ मारपीट, बंधक बनाकर पेशाब पिलाने और रुपए लूटने के आरोपों के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।इस घटना को लेकर दलित संगठनों में भारी आक्रोश है। बुधवार को भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से मुलाकात की। वहीं, भीम आर्मी ने प्रशासन को 6 दिन के भीतर सख्त कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है।

Trending Videos


पीड़ित युवक से मुलाकात के बाद विधायक फूल सिंह बरैया ने मीडिया से कहा कि यह घटना निंदनीय है और समाज को झकझोर देने वाली है। पुलिस की ओर से मामले में लापरवाही की गई है। एफआईआर में मारपीट, लूट और बंदूक के उपयोग जैसी गंभीर धाराएं दर्ज नहीं की गईं। बरैया ने कहा कि प्रशासन से इस मामले में विस्तार से चर्चा की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दलित समाज के इस युवक के साथ न्याय के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चार वर्ष पुराने गांजा तस्करी के मामले में छत्तीसगढ़ी अभिनेता गिरफ्तार, उप्र से पुलिस ने पकड़ा

भीम आर्मी के संभागीय अध्यक्ष देशराज धारिया ने प्रशासन को छह दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि तय समय में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पीड़ित युवक का शुद्धिकरण कार्यक्रम किया जाएगा और भिंड से भोपाल तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी। धारिया ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया जाए, घटना में प्रयुक्त बंदूक का लाइसेंस निरस्त किया जाए और पीड़ित को सुरक्षा दी जाए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं की तो भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करेगी।

बता दें कि घटना की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंची, जिन्होंने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मंगलवार को नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित युवक से करीब आधा घंटे तक बातचीत की। मंत्री शुक्ला ने मौके पर मौजूद कलेक्टर और एडिशनल एसपी से भी विस्तृत जानकारी ली और पूरे मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डॉ. मोहन यादव की सरकार है, जहां कानून का राज है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, सरकार पीड़ित के साथ खड़ी है। मंत्री शुक्ला ने आगे कहा कि पीड़ित युवक ने उन्हें बताया है कि उसे ग्वालियर से बंधक बनाकर लाया गया और मारपीट की गई। साथ ही जबरन पेशाब पिलाई गई। इस पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

photo

फूलसिंह बरैया ने मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed