सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Youth shot dead in Bhind; miscreants shot him in the back

Bhind News: भिंड में युवक की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने पीठ पर मारी गोली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

दबोह नगर में मुकेश कुरचानिया की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घायल मुकेश की लहार अस्पताल में मौत हुई। परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। पुलिस ने अमित यादव और भगवान सिंह जाटव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Youth shot dead in Bhind; miscreants shot him in the back
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दबोह नगर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान मुकेश कुरचानिया के रूप में हुई, जिसकी लहार में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में देर रात दो लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। दबोह पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार दबोह निवासी मुकेश कुरचानिया वार्ड क्र.15 में सब्जी मंडी गेट के सामने बाजार के बीच बाइक पर जाते समय अज्ञात लोगों ने पीठ में गोली मार दी थी। कुछ दूर आगे जाकर मुकेश शराब ठेके के सामने जमीन पर गिर पड़ा। उसके पैरों के पास एक अवैध कट्टा भी पड़ा मिला था। मुकेश को तत्काल इलाज के लिए लहार सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने के सामने मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। यह जाम लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी के आश्वासन के बाद काफी देर बाद खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बालाघाट में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई

दबोह थाना पुलिस ने आरोपी अमित यादव पुत्र राजेश यादव निवासी धनपीपरी, थाना पंडोखर, और भगवान सिंह जाटव निवासी दबोह के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक मुकेश कुरचानिया उर्फ गिर्रोड़े का आपराधिक रिकॉर्ड था। बताया जा रहा है कि उसका कई लोगों से विवाद चल रहा था और उसके खिलाफ दबोह थाने में पहले से कई मामले दर्ज थे। कई लोगों से विवाद के चलते वह हमेशा अपने साथ हथियार भी रखता था। इस मामले में लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed