सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: The weather in MP is changing frequently, with drizzle and bright sunshine elsewhere, with c

MP Weather Today: एमपी में बार-बार बदल रहा मौसम का मिजाज, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज धूप, आज साफ रहेगा आसमान

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 22 Feb 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में फरवरी में चौथी बार बारिश की संभावना है। सोमवार को मंडला, डिंडौरी समेत सात जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि रविवार को मौसम साफ रहेगा और दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश हुई है। फरवरी में पहले भी तीन बार बारिश और ओले गिर चुके हैं, जिससे फसलों को नुकसान हुआ। 

MP Weather Today: The weather in MP is changing frequently, with drizzle and bright sunshine elsewhere, with c
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने संकेत दिए हैं कि फरवरी में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। प्रदेश में इस महीने चौथी बार बारिश की स्थिति बन रही है। सोमवार को मंडला, डिंडौरी समेत सात जिलों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। हालांकि रविवार को मौसम साफ रहने और दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

15 से ज्यादा जिलों में बरसे बादल
बीते 24 घंटों में भोपाल, सागर, जबलपुर, धार, इंदौर, खंडवा, रायसेन, रतलाम और उज्जैन सहित 15 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के सक्रिय रहने से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश हुई।राजधानी भोपाल में सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा, लेकिन दोपहर बाद तेज धूप निकलने से दिन का तापमान ऊपर चढ़ गया। वहीं दक्षिण-पूर्वी इलाकों छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में बूंदाबांदी ने मौसम को ठंडा बना दिया।

पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ा, फिर भी सात जिलों में असर
मौसम विभाग ने 22 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी दी थी, लेकिन यह तंत्र आगे सरक गया। इसके चलते लगातार बारिश की संभावना तो कम हो गई है, फिर भी सोमवार को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की घटना की गूंज भोपाल तक, AI समिट विवाद पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने,झड़प में कई घायल


फरवरी में चौथी बार बरसात की दस्तक
फरवरी की शुरुआत से ही प्रदेश में मौसम अस्थिर बना हुआ है। पहले दो दौर में ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ाई। फसलों को नुकसान के बाद शासन ने सर्वे भी कराया। 18 फरवरी से तीसरा दौर शुरू हुआ, जिसका असर 19, 20 और 21 फरवरी तक रहा। अब चौथे चरण की आहट सुनाई दे रही है और 23 फरवरी को फिर कुछ क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें-निगम ही नहीं अब हर नागरिक जिम्मेदार, चार डस्टबिन रखो वरना जुर्माना भरो, पाठ्यक्रम में शामिल होगा


रात में कम हुई ठंड, दिन में बदला तापमान
बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई, लेकिन रात के समय ठंड में कुछ राहत महसूस की गई। शुक्रवार-शनिवार की रात राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मंदसौर में पारा 10.8 डिग्री रहा, जबकि अन्य जिलों में रात का तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा। कुल मिलाकर फरवरी का अंतिम सप्ताह भी उतार-चढ़ाव भरे मौसम के साथ गुजरने वाला है कहीं बादल, कहीं धूप और कहीं हल्की फुहारें लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed