सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Weather will change again in Madhya Pradesh, maximum impact on 18th, warning in 15 districts

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मूड, 18 को सबसे ज्यादा असर, 15 जिलों में चेतावनी

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 17 Feb 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में 18 फरवरी को मौसम का सबसे ज्यादा असर दिखेगा। 15 जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है। फरवरी में यह तीसरा बारिश का दौर होगा, जिससे तापमान में गिरावट और फसलों पर असर पड़ सकता है।

MP Weather Today: Weather will change again in Madhya Pradesh, maximum impact on 18th, warning in 15 districts
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। सक्रिय हुए नए सिस्टम के चलते प्रदेश के 15 जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मंगलवार को ग्वालियर-चंबल अंचल में बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जबकि 18 फरवरी को इसका व्यापक असर दिखेगा। 19 फरवरी को भी मौसम बदला रहेगा, हालांकि बारिश हल्की रहने की संभावना है।
Trending Videos


इन जिलों में अलर्ट
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने का खतरा है। सबसे ज्यादा गतिविधि 18 फरवरी को रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मिजाज
महीने की शुरुआत में ही दो दौर ओलावृष्टि और बारिश से फसलें प्रभावित हो चुकी हैं। सरकार ने नुकसान का सर्वे भी कराया था। अब 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश के कई हिस्से भीगेंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इसके बाद सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा।

तापमान में उतार-चढ़ाव
पश्चिमी विक्षोभ के असर से ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। इससे दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट संभव है।

यह भी पढ़ें-पहले ही दिन संग्राम, विधानसभा पहुंचे पीसीसी चीफ ने मांगा तीन मंत्रियों का इस्तीफा, बोले करेंगे घेराव


अगले दो दिन का पूर्वानुमा
17 फरवरी: कुछ जिलों में बादल रहेंगे, भोपाल और इंदौर में दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी।
18 फरवरी: 15 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें-मौसम का नया सिस्टम सक्रिय, 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश के आसार, दिन में बढ़ेगी गर्मी

रातें ठंडी, दिन हल्के गर्म
प्रदेश में दिन में हल्की गर्माहट है, लेकिन रात का तापमान अब भी नीचे बना हुआ है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी के कल्याणपुर में 7.6 डिग्री और राजगढ़ में 9 डिग्री रहा। पांच बड़े शहरों में भोपाल 12.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। इंदौर और जबलपुर में 13 डिग्री, ग्वालियर में 13.1 डिग्री और उज्जैन में 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed