फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Government school peon hanged himself after showing his wife on video call for death

Bhopal News: पत्नी को वीडियो कॉल पर दिखाई मौत की तैयारी, फंदे से झूल गया सरकारी स्कूल का चपरासी

Sat, 06 Jun 2026 11:02 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 11:02 AM IST
सार

भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र में सरकारी स्कूल के चपरासी भावेश पटेल ने पत्नी को वीडियो कॉल पर फांसी का फंदा दिखाने के बाद आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Bhopal News: Government school peon hanged himself after showing his wife on video call for death
भोपाल में पति ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के रातीबड़ इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी स्कूल के चपरासी ने अपने सूने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले युवक ने इंदौर में रह रही अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया, उसे मौत का फंदा दिखाया और फिर जान दे दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नीलबड़ के नाथू बरखेड़ा का रहने वाला 32 वर्षीय भावेश पटेल पिता जगदीश पटेल एक सरकारी स्कूल में चपरासी के पद पर पदस्थ था। उसकी पत्नी पिछले तीन दिनों से इंदौर स्थित अपने मायके गई हुई थी। गुरुवार देर रात भावेश ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल लगाया। बातचीत के दौरान अचानक उसने कैमरे के सामने फांसी का फंदा ला दिया और कहा कि वह अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर हटाए गए, तीन आईपीएस इधर से उधर
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे परिजन, लेकिन हो चुकी थी देर
पति के हाथ में फंदा और चेहरे पर मौत का खौफ देख पत्नी बुरी तरह घबरा गई। उसने बिना वक्त गंवाए तुरंत भोपाल में रह रहे अपने देवर को फोन कर पूरी बात बताई। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग भागते हुए भावेश के घर पहुंचे। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से लॉक था। काफी मशक्कत के बाद जब दरवाजे को तोड़ा गया, तो अंदर का मंजर देखकर सबकी रूह कांप गई। भावेश फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


पीछे छूट गया रोता-बिलखता परिवार
भावेश अपने पीछे एक हंसता-खेलता परिवार छोड़ गया है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक पांच साल का बेटा और महज 1 साल की मासूम बेटी है। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ ननिहाल इंदौर गए हुए थे। मासूमों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। घटना की सूचना मिलते ही रातीबड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस को तलाशी के दौरान कमरे से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, परिजनों और पत्नी के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed