फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Suspicious Death of Key Witness in 'Love Jihad' and Conversion Case

Bhopal News: लव-जिहाद और धर्मांतरण मामले की मुख्य गवाह की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 29 May 2026 10:19 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sabahat Husain Updated Fri, 29 May 2026 10:19 PM IST
सार

भोपाल में धर्मांतरण और दुष्कर्म मामले की 18 वर्षीय मुख्य पीड़िता व अहम गवाह की बड़े तालाब में संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजनों ने आरोप लगाया है कि गवाही रोकने के लिए दबाव, धमकियों के बीच उसकी हत्या की गई।

विज्ञापन
Bhopal News: Suspicious Death of Key Witness in 'Love Jihad' and Conversion Case
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शहर में धर्मांतरण, दुष्कर्म और लव-जिहाद जैसे दो बेहद संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल मामलों की मुख्य पीड़िता और एकमात्र प्रमुख गवाह रही 18 वर्षीय युवती की बड़े तालाब में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह वीआईपी रोड स्थित राजाभोज प्रतिमा के पास युवती का शव बरामद हुआ। तलैया पुलिस शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, वहीं मृतका के परिजनों और उसके अधिवक्ता ने इसे सुनियोजित साजिश और हत्या करार दिया है।

विज्ञापन

दबाव, धमकियां और गवाही न देने का खौफ
घटना के तुरंत बाद मृतका की भाभी और उनके अधिवक्ता देवेंद्र रावत ने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पक्ष के लोग लगातार युवती और उसके परिवार पर केस वापस लेने और अदालत में गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। युवती को लगातार अज्ञात नंबरों से फोन कर डराया-धमकाया जा रहा था। कोर्ट में बयान न बदलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जा रही थीं। परिजनों के अनुसार इसी मानसिक दबाव और भय के कारण युवती पिछली कुछ सुनवाइयों में पेश होने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। परिवार का कहना है कि गवाही रोकने के लिए युवती को रास्ते से हटाया गया और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: उमरिया के शनि धाम के पास मौत बनकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार लोगों की दर्दनाक मौत; 41 लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहस्यमयी फोन कॉल और तालाब में छलांग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बैरागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती शुक्रवार सुबह अपने दो दोस्तों गीतांजलि और सूरज के साथ स्कूटी से वीआईपी रोड घूमने गई थी। सुबह तीनों ने अपनी स्कूटी राजाभोज प्रतिमा के सामने खड़ी की। इसके बाद सूरज और गीतांजलि कुछ दूरी पर टहलने लगे, जबकि युवती फुटपाथ पर खड़ी होकर किसी को लगातार फोन लगा रही थी।



बताया जा रहा है कि वह किसी नंबर पर बार-बार कॉल कर रही थी, लेकिन दूसरी तरफ से फोन रिसीव नहीं हो रहा था। इसी दौरान युवती ने शीतला माता मंदिर के पास लगी लोहे की सुरक्षा रेलिंग पार की और सीधे बड़े तालाब में छलांग लगा दी। दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तलैया थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवती को पानी से बाहर निकाला और हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवती जिस नंबर पर कॉल कर रही थी, वह अरसलान नाम के युवक का है। उससे पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

अप्रैल 2025 में दर्ज कराया था लव-जिहाद और धर्मांतरण का केस
पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय पीड़िता ने अप्रैल 2025 में श्यामला हिल्स थाने में जहांगीराबाद निवासी शाहरूख, उसके दोस्त जावेद उर्फ भैय्यू, बाणगंगा निवासी फैजान और उसकी पत्नी जोया के खिलाफ धर्मांतरण, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। उस समय पीड़िता नाबालिग थी। आरोप था कि शाहरूख उसे बहला-फुसलाकर फैजान के घर ले गया था, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि इस केस का आरोपी फैजान जमानत पर जेल से बाहर आया था, जिसके बाद से युवती और उसके परिवार पर दबाव और बढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed