पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   9-year-old girl kidnapped; abductor posed as her father's friend and lured her with ice cream; caught on CCTV.

Bhopal Crime: भोपाल में 9 साल की बच्ची का अपहरण, पिता का दोस्त बनकर आइसक्रीम का दिया लालच; फिर लेकर हुआ फरार

Tue, 30 Jun 2026 07:13 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 07:13 PM IST
सार

भोपाल के अशोका गार्डन में 9 वर्षीय बच्ची को पिता का दोस्त बनकर एक युवक आइसक्रीम और स्कूल छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर ले गया। बाद में शौर्य स्मारक के पास सुरक्षित छोड़कर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
9-year-old girl kidnapped; abductor posed as her father's friend and lured her with ice cream; caught on CCTV.
थाना अशोका गार्डन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार को 9 वर्षीय बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया। आरोपी ने खुद को बच्ची के पिता का दोस्त बताया और उसे आइसक्रीम दिलाने व स्कूल छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। कुछ देर बाद वह बच्ची को एमपी नगर और टीटी नगर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित शौर्य स्मारक के पास ठंडी सड़क पर सुरक्षित छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बच्ची मंदिर से न्यू सुभाष कॉलोनी डी-सेक्टर स्थित अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। घटना के बाद पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें आरोपी मुंह ढके हुए बच्ची को बाइक पर ले जाता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

परिजनों ने तलाश शुरू की तो सीसीटीवी में दिखा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

जब बच्ची तय समय पर घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर बच्ची एक अज्ञात व्यक्ति की बाइक पर बैठी नजर आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल सर्चिंग शुरू की। इसी दौरान एमपी नगर थाना पुलिस को शौर्य स्मारक के सामने ठंडी सड़क पर बच्ची के लावारिस हालत में होने की सूचना मिली, जहां से उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ किसी तरह की मारपीट या गलत हरकत नहीं की। फिलहाल बच्ची की काउंसलिंग कराई जा रही है।

पढे़ं: सास गिरिबाला और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, CFSL रिपोर्ट का इंतजार बाकी

अशोका गार्डन थाना पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में दिख रही बाइक के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि आरोपी बच्ची का परिचित या आसपास का रहने वाला हो सकता है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यदि आरोपी का इरादा बच्ची को सुरक्षित छोड़ने का था, तो उसने उसका अपहरण क्यों किया। पुलिस बच्ची के परिजनों के विवाद और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed