Bhopal News: पार्टी के बहाने फ्लैट पर बुलाकर इंजीनियरिंग छात्रा से दुष्कर्म, दो महिला मित्रों ने दिया साथ
भोपाल में इंजीनियरिंग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया। ओला राइडर तरुण लोखंडे और उसकी दो सहेलियों ने युवती को बहाने से सूने घर ले जाकर मारपीट की और दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर धमकाया। बैतूल में शून्य पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कोलार पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक की दो महिला मित्रों ने इस प्रकरण में युवक का साथ दिया था। मामले की शिकायत बैतूल जिले के थाने में की गई थी। बैतूल से डायरी आने के बाद कोलार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- खौफनाक खून का खुलासा: महिला को प्रेमी ने किसी और के साथ देखा, हत्या से पहले बेलन से पीटा और गुप्तांग जलाया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय युवती मूलत: बैतूल जिले की रहने वाली है तथा इंजीनियिरिंग की पढ़ाई कर रही है। गत 22 नवंबर को ओला राइडर तरुण लोखंडे और उसकी सहेली दिव्या गीत बहाने से उसे राधापुरम के एक सूने घर में ले गए और उसके साथ मारपीट की। दिव्या गीत की सहेली रानी मरकाम भी उनके साथ भी। तीनों ने युवती के साथ मारपीट कर धमकी दी और उसी दौरान डरा-धमकाकर तरुण लोखंडे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसके वीडियो व फोटो भी बना लिए और वायरल करने की धमकी देने लगे। घटना से घबराई छात्रा ने किसी को कुछ भी नहीं बताया तथा वापस अपने घर बैतूल चली गई। यहां पर उसने शून्य पर प्रकरण दर्ज करा दिया। कोलार पुलिस ने तरुण लोखंडे, दिव्या गीत व रानी मरकाम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X