सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Army Chief Upendra Dwivedi met the Chief Minister of Bhopal on January 15, 2027, to hold a parade similar to t

अगले साल 15 जनवरी को भोपाल में होगी दिल्ली की गणतंत्र दिवस जैसी परेड, CM से मिले सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 23 Mar 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में 15 जनवरी 2027 को सेना दिवस पर दिल्ली की तरह भव्य परेड आयोजित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी की बैठक में इसकी तैयारी पर चर्चा हुई।

Army Chief Upendra Dwivedi met the Chief Minister of Bhopal on January 15, 2027, to hold a parade similar to t
सीएम मोहन यादव के साथ आर्मी अधिकारियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल में भी अगले साल 15 जनवरी 2027 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हर साल 26 जनवरी को होने वाली परंपरागत परेड जैसी परेड़ होगी। सोमवार को मुख्यमंत्री समत्व भवन में सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी और सैन्य अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के हर व्यक्ति और परिवार के लिए भारतीय सेना की शौर्य और बलिदान की परंपरा से जुड़ना गर्व का विषय है। प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध सैन्य विरासत से परिचित कराने और प्रदेश के युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आगामी सेना दिवस 15 जनवरी 2027 को भोपाल में यह विशेष परेड आयोजित की जाएगी। भोपाल में सेना दिवस पर होने वाले इन कार्यक्रमों में शामिल होने का अनुभव, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले कार्यक्रमों के समान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाले इस आयोजन के लिए राज्य सरकार, भारतीय सेना को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मोहन यादव ने UPSC-2025 के 61 चयनित युवाओं से किया संवाद,बोले-ये अभ्यर्थी प्रदेश का गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली जैसी भव्यता और गरिमा के सम्मान संचालन
सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि भोपाल में भव्य सेना दिवस परेड आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही शौर्य संध्या, सेना के हथियारों संसाधनों और उपकरणों पर केंद्रित प्रदर्शनी तथा सैन्य अभ्यास का प्रदर्शन भी होगा। सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा। सभी गतिविधियां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों की भव्यता और गरिमा के समान संचालित की जाएगी। कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें-  मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: OBC युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ शुरू होगी, कर्मचारियों का DA 58%

बंगलुरू, लखनऊ, पुणे, जयपुर में भी हुए आयोजन
यह आयोजन भारतीय सेना की समृद्ध वीरता और सैन्य परंपरा के प्रदर्शन, सैन्य परेड से जन-जन को जोड़ने, सेना और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं पारस्परिक विश्वास की भावना विकसित करने और युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसकी पहल वर्ष 2023 से आरंभ हुई। सेना दिवस पर इस प्रकार की पहली परेड बंगलुरू में वर्ष 2023 में, लखनऊ में 2024 में, पुणे में 2025 में और 2026 में जयपुर में आयोजित की गई। इन आयोजनों से युवाओं को भारतीय सेना में सेवाएं देने के लिए प्रेरित करने में भी मदद मिली है।

ये भी पढ़ें-  भोपाल बजट पर संग्राम: पिछला 65% बजट खर्च ही नहीं, 90% काम शुरू नहीं, विपक्ष के तीखे आरोपों पर महापौर की सफाई

शौर्य स्मारक में संकल्प वृक्ष लगाया जाएगा
बैठक में बताया गया कि सेना दिवस 15 जनवरी 2027 पर होने वाले इन कार्यक्रमों की शुरुआत 1 नवंबर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस से होगी। स्थापना दिवस पर मेरी माटी अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों से मिट्टी लाकर भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में संकल्प वृक्ष लगाया जाएगा। सेना दिवस 15 जनवरी की परेड के लिए 9,11 और 13 जनवरी को अभ्यास होगा। इसी प्रकार 15 जनवरी की शौर्य संध्या के लिए 11 और 13 जनवरी को अभ्यास का क्रम रखा गया है। सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन 7 से 12 जनवरी तक होगा।

ये भी पढ़ें-  भोपाल नगर निगम बजट: ग्रीन-स्मार्ट सिटी विजन, 3938 करोड़ का प्लान, पानी-सीवेज-आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

अटल पथ, एयरोसिटी रोड, भेल लिंक रोड़ पर होगे आयोजन
भोपाल के बड़े तालाब में 11 और 12 जनवरी को सैन्य अभ्यास होगा। सेना की परेड के लिए अटल पथ, एयरोसिटी रोड, भेल कालीबाड़ी मार्ग और भेल लिंक रोड प्रस्तावित किए गए हैं। शौर्य संध्या का आयोजन टीटी नगर स्टेडियम में और सैन्य प्रदर्शनी जम्बूरी मैदान में लगाई जाएगी। बड़े तालाब पर वॉटर स्पोर्ट्स, एयर शो और सैन्य अभ्यास गतिविधियां होंगी। प्रारंभिक कार्यक्रम के रूप में प्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर 2026 को होने वाले ''मेरी माटी अभियान'' के अंतर्गत हॉट एयर बैलून गतिविधि, मोटर साइकिल रैली, दौड़ तथा अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सेना दिवस प्रतिवर्ष 15 जनवरी को जनरल केएम करियप्पा द्वारा वर्ष 1949 में भारतीय सेना के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर एफआरआर बुचर से भारतीय सेना की कमान संभालने की याद में मनाया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed