सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Berasia Grocery Merchant's Murder Linked to Illicit Affair; Woman Had Her Lover Carry Out the Killing

MP: अवैध संबंध बना मौत की वजह, बैरसिया में किराना व्यापारी की हत्या का खुलासा, महिला और प्रेमी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के बैरसिया में 16 अप्रैल को हुए किराना व्यापारी हनीफ खान की दिनदहाड़े हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड की साजिश एक महिला सोना मीणा ने अपने प्रेमी अनिरूद्ध यादव के साथ मिलकर रची थी।

Berasia Grocery Merchant's Murder Linked to Illicit Affair; Woman Had Her Lover Carry Out the Killing
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल को दिनदहाड़े शमशाबाद रोड किनारे किराना व्यापारी हनीफ खान की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड को एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। आरोपी महिला सोना मीणा विदिशा जिले की रहने वाली है। उसका हनीफ खान से अवैध संबंध था। साथ ही महिला का बैरसिया क्षेत्र के अनिरूद्ध यादव नाम के व्यक्ति से भी संबंध था। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या नुकीले धारदार हथियार से की गई थी।

Trending Videos

 
फोन कॉल से खुली हत्या की गुत्थी
बैरसिया पुलिस के अनुसार 46 वर्षीय हनीफ खान को 16 अप्रैल को एक महिला का फोन आया था। फोन पर बात करने के बाद हनीफ ने घरवालों से कहा कि वह एक घंटे में लौट आएगा। इसके बाद वह घर से करीब 10 किलोमीटर दूर पहुंचा ही था कि उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि हनीफ बड़ा किराना व्यापारी था और उसका करीब 50 लाख रुपये का लेनदेन था, जिससे उन्हें शक था कि हत्या पैसों के विवाद में हुई है। लेकिन पुलिस ने जब कॉल डिटेल निकाली तो हनीफ के मोबाइल में तीन ऐसे नंबर मिले, जिन पर लगातार लंबी बातचीत होती थी। जांच में सामने आया कि तीनों नंबर महिलाओं के थे। इसके बाद पुलिस ने उस महिला को पकड़ा, जिसने हत्या से पहले आखिरी बार फोन किया था। वह महिला विदिशा निवासी सोना मीणा निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आई साजिश
पुलिस ने जब सोना मीणा से पूछताछ की तो उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्याकांड की साजिश स्वीकार कर ली। पुलिस के मुताबिक, सोना मीणा और उसके दूसरे प्रेमी अनिरूद्ध यादव ने मिलकर इस हत्या की योजना बनाई थी। सोना मीणा ने हनीफ को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। हनीफ जैसे ही मिलने के लिए निकला, रास्ते में अनिरूद्ध ने उसका रास्ता रोक लिया और विवाद के दौरान नुकीले धारदार हथियार से सीने में वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अनिरूद्ध पहले भी हनीफ को सोना से दूर रहने की चेतावनी दे चुका था, लेकिन हनीफ ने संबंध खत्म नहीं किए।

ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा; CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा


हत्या को लूट जैसा दिखाने की थी साजिश
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने सुनसान जगह पर दिनदहाड़े हत्या की योजना इसलिए बनाई थी, ताकि मामला लूटपाट के बाद हत्या जैसा लगे। लेकिन पुलिस ने कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सच्चाई उजागर कर दी। घटना के दौरान सोना मीणा और अनिरूद्ध ने हनीफ का रास्ता रोका। विवाद बढ़ने पर सोना ने हनीफ का हाथ पकड़ लिया, उसी दौरान अनिरूद्ध ने धारदार हथियार से उसके सीने पर वार कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विदिशा जिले के लाड़पुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed