सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's protest rally in Bhopal today, will tell the people the reality of opposition parties, change i

MP News: भोपाल में भाजपा की आक्रोश रैली आज, जन-जन को बताएंगे विपक्षी दलों की असलित, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 20 Apr 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन और जन आक्रोश रैली को लेकर सोमवार को बड़ा आयोजन होगा, जिसमें हजारों महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के चलते शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है और कई जगहों पर विशेष पार्किंग व वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

MP News: BJP's protest rally in Bhopal today, will tell the people the reality of opposition parties, change i
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास नहीं होने के विरोध में भाजपा अब विपक्ष के महिला विरोधी होने का आरोप लगाकर अभियान शुरू कर रही है। इसके लिए संभागों में प्रेसवार्ता से शुरुआत हो गई है। अब जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। भोपाल में सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एमवीएम ग्राउंड में आयोजित होगा, जिसमें भोपाल-नर्मदापुरम संभाग से करीब 15 से 20 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को देखते हुए शहर में बड़ी संख्या में बसें और चार पहिया वाहन पहुंचेंगे। प्रशासन के अनुसार करीब 350 बसें और 2500 चार पहिया वाहन कार्यक्रम स्थल तक आएंगे। इसी वजह से ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है और कई स्थानों पर विशेष पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: एमपी में गर्मी के बीच मौसम की चाल बदली, रतलाम 44 डिग्री, कई जिलों में बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर और राजगढ़ जिलों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग स्थान निर्धारित किए गए हैं। इन वाहनों को लाल परेड ग्राउंड के पास पार्क कराया जाएगा, जहां से महिलाएं कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगी। चार पहिया वाहनों के लिए भी अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है, जैसे रविंद्र भवन और एमएलए रेस्ट हाउस परिसर। कार्यक्रम के दौरान सुबह 10 बजे के आसपास कंट्रोल रूम तिराहा से गांधी पार्क होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक के मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आम लोगों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। 

ये भी पढ़ें-  MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा;CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा

प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी तय किए हैं। रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी मॉल, सुभाष नगर ओवरब्रिज होते हुए जा सकेंगे। वहीं पुराने शहर से आने-जाने वाले वाहन भारत टॉकीज, पुल बोगदा और अन्य मार्गों का उपयोग कर सकते हैं। वीआईपी रोड से नए शहर की ओर जाने वाले वाहन स्मार्ट रोड, भारत माता चौराहा और माता मंदिर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी असुविधा की स्थिति में यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 और 2443850 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि शहरवासियों को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed