सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Two Cows Go Missing in Bhopal: Uproar Erupts After Blood Is Found at Farmhouse; Bajrang Dal Besieges Police St

भोपाल में दो गाय गायब: फार्म हाउस में खून मिलने पर बवाल, बजरंग दल ने थाने का किया घेराव, सख्त कार्रवाई की मांग

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 20 Apr 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के गांधी नगर क्षेत्र में दो गायों के गायब होने और फार्म हाउस में खून मिलने के बाद मामला गरमा गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर सख्त कार्रवाई और SIT जांच की मांग की है, जबकि भोपाल पुलिस जांच में जुटी है।

Two Cows Go Missing in Bhopal: Uproar Erupts After Blood Is Found at Farmhouse; Bajrang Dal Besieges Police St
गांधी नगर थाने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के गांधी नगर इलाके में दो गायों के अचानक गायब होने का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। गायों की तलाश के दौरान पास के एक निजी फार्म हाउस में उनकी घंटियां मिलने के साथ ही बड़ी मात्रा में खून और कुछ अवशेष भी पाए गए। इन हालातों के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि गायों को काटकर कहीं ले जाया गया है, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
Trending Videos


रात में बांधी गईं गायें, सुबह हुईं गायब
फरियादी बद्रीप्रसाद भिलाला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी गायों को अचारपुरा रोड स्थित खेत के पास खुले मैदान में बांधकर रखा था। रात में सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह जब वे मौके पर पहुंचे तो दोनों गायें वहां से गायब थीं। इसके बाद आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की गई, जिसमें फार्म हाउस से मिले सबूतों ने मामले को और गंभीर बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में भीषण गर्मी, नौगांव में पारा 44.3 डिग्री, कई शहर 42 डिग्री के पार, लू का खतरा बढ़ा


विरोध तेज, थाने में धरना देकर जताया आक्रोश
घटना के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गांधी नगर थाने पहुंचे। उन्होंने थाने परिसर में बैठकर धरना प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। बजरंग दल विभाग सह संयोजक नीरज प्रजापति ने आरोप लगाया कि एक हिंदू किसान की गायों को चोरी कर काटा गया और मांस की तस्करी की गई। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही एफआईआर दर्ज कराई गई थी और प्रशासन को कार्रवाई के लिए समय दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


यह भी पढ़ें-प्रोग्रेसिव ब्राह्मण फेडरेशन ऑफ इंडिया का पोस्टर लॉन्च,समाज उत्थान का संकल्प

SIT जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
प्रदर्शनकारियों ने एडिशनल डीसीपी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की विशेष जांच टीम (SIT) से जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, उन पर कड़ी धाराएं लगाने, अवैध संपत्ति जब्त करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। संगठनों के विरोध प्रदर्शन के चलते क्षेत्र का माहौल संवेदनशील बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed