{"_id":"69e638793b629c3b6f0424f6","slug":"mp-weather-today-dual-weather-conditions-in-mp-several-cities-scorched-as-temperatures-soar-past-42-degrees-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: एमपी में दोहरा मौसम, कई शहर 42 डिग्री के पार झुलसे, कहीं बादल-बूंदाबांदी से मिली हल्की राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: एमपी में दोहरा मौसम, कई शहर 42 डिग्री के पार झुलसे, कहीं बादल-बूंदाबांदी से मिली हल्की राहत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश में एक ओर कई शहर भीषण गर्मी से तप रहे हैं और तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है, वहीं कुछ इलाकों में बादल और हल्की बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली है। हालांकि कुल मिलाकर प्रदेश में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है।
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में गर्मी अब अपने चरम की ओर बढ़ती नजर आ रही है। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अधिकांश शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार बना हुआ है, जबकि कई इलाकों में पारा 42 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और लोग तेज धूप से बचने के लिए घरों में ही रहने को मजबूर हैं।
सबसे ज्यादा तापमान वाले शहर
प्रदेश में खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां तापमान 43.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा ग्वालियर में 42.5 डिग्री, रतलाम में 42.2 डिग्री, रीवा और सतना में 42.0 डिग्री, श्योपुर में 42.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। नर्मदापुरम में 40.9 डिग्री, खंडवा में 40.1 डिग्री और खरगोन में 40.0 डिग्री दर्ज हुआ। इन शहरों में दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा।
भोपाल-रायसेन में बादलों से राहत
राजधानी भोपाल, रायसेन और बैतूल में सोमवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। इसके कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिली। रायसेन में देर रात हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा हो गया। हालांकि उमस के कारण पूरी राहत नहीं मिल सकी। रतलाम में रविवार रात करीब 12 बजे बूंदाबांदी के साथ बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने का दौर चला। इसी तरह खरगोन में भी आधी रात के समय तेज बिजली कड़की और करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। इन इलाकों में बारिश के बाद तापमान में थोड़ी कमी आई, लेकिन दिन निकलते ही गर्मी का असर फिर महसूस होने लगा।
यह भी पढ़ें-महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा बोली- मोदी सरकार का खेल बेनकाब
क्रमांक शहर तापमान
1 खजुराहो 43.0 डिग्री
2 ग्वालियर 42.5 डिग्री
3 रतलाम 42.2 डिग्री
4 रीवा 42.0 डिग्री
5 सतना 42.0 डिग्री
6 श्योपुर 42.0 डिग्री
7 नर्मदापुरम 40.9 डिग्री
8 खंडवा 40.1 डिग्री
9 खरगोन 40.0 डिग्री
नमी और गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
कई जिलों में नमी में कमी और तेज गर्म हवाओं के कारण गर्मी और ज्यादा चुभने वाली महसूस हुई। शाम के समय भी राहत सीमित रही, जिससे लोगों की परेशानी बनी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और धूप में कम निकलने की सलाह दी गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X