फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 1,000 Saplings Planted Under ‘Ek Ped Maa Ke Naam’, Organisers Pledge to Protect Them

भोपाल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: एक साथ लगाए 1,000 पौधे, संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाई

Sat, 24 Oct 2026 03:34 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 24 Oct 2026 03:34 PM IST
सार

भोपाल के बेरखेड़ी वजायफ्त में अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ संकल्प के साथ 1,000 पौधे लगाए। संस्था पिछले छह वर्षों से पौधारोपण अभियान चला रही है और इस बार लगाए गए पौधों की देखभाल का जिम्मा भी उठाया है।

 

विज्ञापन
Bhopal: 1,000 Saplings Planted Under ‘Ek Ped Maa Ke Naam’, Organisers Pledge to Protect Them
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी और अन्य पदाधिकारी ने पौधरोपण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ संकल्प के साथ 1,000 पौधों का रोपण किया। नीलबड़-रातीबड़ रोड पर आईईएस कॉलेज के सामने बेरखेड़ी वजायफ्त में आयोजित कार्यक्रम में संस्था ने लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाई। संस्था की अध्यक्ष माही शर्मा भजनी ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया, भोपाल जिलाध्यक्ष रवींद्र यति और औबेदुल्लागंज नगर परिषद की उपाध्यक्ष नमिता अग्रवाल अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी पवन दुबे, मीडिया पैनलिस्ट वंदना मार्तंड त्रिपाठी, संस्था की उपाध्यक्ष खुशी शर्मा, समाजसेवी स्वाति शर्मा, मीरा देवी अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल, दिव्यम भुजाड़े, लक्ष, अवनी अग्रवाल और पलाश अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश पुलिस : कौन बनेगा एमपी का नया डीजीपी? प्रज्ञा ऋचा, वरुण कपूर और उपेंद्र जैन के नाम चर्चा में
विज्ञापन

 
छह साल से चला रही है अभियान
माही शर्मा भजनी ने बताया कि संस्था पिछले छह वर्षों से लगातार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी जरूरी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उन्हें सुरक्षित रखकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में योगदान दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन, राज्यपाल से मिले सीएम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed