सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal engineering student mohammad iftikhar suicide video call ashoka garden mental harassment fraud case

MP News: वीडियो कॉल पर मौत का लाइव मंजर! छात्र ने दोस्त से बात करते-करते लगा ली फांसी; जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Sun, 15 Mar 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बिहार के रहने वाले बीटेक थर्ड ईयर के छात्र मोहम्मद इफ्तिखार ने अपनी महिला मित्र को वीडियो कॉल करते हुए फांसी लगा ली। घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

bhopal engineering student mohammad iftikhar suicide video call ashoka garden mental harassment fraud case
मृतक मोहम्मद इफ्तिखार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बिहार के रहने वाले एक इंजीनियरिंग छात्र ने अपनी महिला दोस्त को वीडियो कॉल करते हुए फांसी लगा ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में छात्र की मौत के पीछे धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
Trending Videos


वीडियो कॉल के दौरान उठाया आत्मघाती कदम

अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय मोहम्मद इफ्तिखार, जो बीटेक थर्ड ईयर का छात्र था, ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अपनी एक महिला मित्र को वीडियो कॉल किया था। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान ही उसने फांसी लगा ली। जब उसके दोस्त कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तो इफ्तिखार का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं उसका मोबाइल सामने दीवार के सहारे रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे कमरे में थे रूममेट

जानकारी के मुताबिक घटना के समय उसके रूममेट दूसरे दोस्त के कमरे पर गए हुए थे। इसी दौरान इफ्तिखार ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। जब दोस्तों को शक हुआ और वे कमरे पर पहुंचे, तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो इफ्तिखार फंदे पर लटका हुआ मिला।

पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मृतक के पिता मोहम्मद नवाब अली ने पुलिस को एक अहम जानकारी दी है। उनका कहना है कि परिवार के ही एक करीबी रिश्तेदार ने डिग्री दिलाने का झांसा देकर इफ्तिखार से करीब 1 लाख 30 हजार रुपये ले लिए थे। जब इफ्तिखार ने अपनी रकम वापस मांगी, तो उस रिश्तेदार ने उसे लगातार धमकाना शुरू कर दिया और मानसिक रूप से परेशान करने लगा।

ये भी पढ़ें- MP: एक तरफा प्यार की सनक में रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस को लगी भनक तो तीन आरोपियों को यहां से दबोचा


'रिश्तेदार की प्रताड़ना सह नहीं सका मेरा बेटा'

पिता मोहम्मद नवाब अली का कहना है कि उनका बेटा उस रिश्तेदार की प्रताड़ना सह नहीं सका और इसी वजह से उसने यह कदम उठा लिया। परिवार ने इस पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मोबाइल का लॉक खुलने का इंतजार

पुलिस फिलहाल मृतक के मोबाइल का पैटर्न लॉक खुलने का इंतजार कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल से वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग और चैट्स सामने आने के बाद मामले की सच्चाई और साफ हो जाएगी। पुलिस उस महिला मित्र के बयान भी दर्ज करने की तैयारी कर रही है, जिससे बात करते हुए इफ्तिखार ने फांसी लगाई थी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। साथ ही ठगी के आरोप में सामने आए रिश्तेदार से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed