Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: German Firm Starts Rs 160-Crore Plant to Make Raw Material for Diapers and Sanitary Napkins

भोपाल में जर्मन कंपनी ने शुरू किया 160 करोड़ का प्लांट, डायपर और सैनिटरी नैपकिन बनाने का कच्चा माल होगा तैयार

Thu, 12 Nov 2026 04:59 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 12 Nov 2026 04:59 PM IST
सार

भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जर्मनी की बेनेकोर कंपनी ने 160 करोड़ रुपये के निवेश से नया प्लांट शुरू किया है। यहां डायपर और सैनिटरी नैपकिन में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल तैयार होगा, जिससे आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
 

विज्ञापन
Bhopal: German Firm Starts Rs 160-Crore Plant to Make Raw Material for Diapers and Sanitary Napkins
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के साथ अब उत्पादन इकाइयों का विस्तार भी हो रहा है। भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जर्मनी के बेनेकोर समूह की नई फैक्ट्री शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली से वर्चुअली इस इकाई का शुभारंभ किया। पहले चरण में कंपनी ने 160 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस प्लांट में डायपर और सैनिटरी नैपकिन बनाने में इस्तेमाल होने वाला हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल तैयार किया जाएगा। अभी तक इस सामग्री के लिए भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: गांधीसागर में मोहन कैबिनेट की बैठक, मंदसौर में केमिकल पार्क और रतलाम में बायो प्लांट पर लगेगी मुहर!
विज्ञापन


सालाना 300 करोड़ रुपये के कारोबार की क्षमता
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और उद्योग समूह मिलकर काम करें तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है। बेनेकोर समूह के इस प्लांट का भूमिपूजन अगस्त 2024 में हुआ था और अब यहां उत्पादन शुरू हो गया है। पहले चरण में 160 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार इस इकाई की सालाना 300 करोड़ रुपये के कारोबार की क्षमता है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। कंपनी की योजना अगले तीन वर्षों में उत्पादन क्षमता दोगुनी करने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश : लाड़ली बहनों के खाते में कल आएंगे 1500 रुपये, पिछोर से सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 42वीं किस्त


भोपाल बन रहा आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग हब
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल मध्य भारत के आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित हो रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि देश और दुनिया के बड़े निवेशक मध्यप्रदेश में उद्योग लगाएं। इसके लिए औद्योगिक नीतियों को निवेश के अनुकूल बनाया गया है। ऑनलाइन भूमि आवंटन और सिंगल विंडो व्यवस्था से उद्योगों को मंजूरी देने की प्रक्रिया आसान की गई है। सरकार चाहती है कि उद्योगों में स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार मिले, ताकि उन्हें काम के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े। 

ये भी पढ़ें-  एमपी में नए डीजीपी की दौड़ में बचे 11 IPS अफसर: 20 नवंबर को UPSC चुनेगा 3 नाम, 23 तक हो सकता है एलान

19 हजार एकड़ में बन रहे 48 औद्योगिक पार्क
प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए करीब 19 हजार एकड़ जमीन पर 48 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। सरकार ने निवेशकों के लिए 30 दिन में कारोबार शुरू करने की सुविधा भी दी है। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश में 100 से अधिक बड़ी टेक्सटाइल इकाइयां और 43 हजार से ज्यादा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग संचालित हैं। वित्त वर्ष 2025 में मध्यप्रदेश से 11,750 करोड़ रुपये का टेक्सटाइल निर्यात हुआ है। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश में अमूल दूध 4 रुपए तक महंगा: गोल्ड का एक लीटर पैकेट अब 74 रुपए में मिलेगा

पर्यावरण का भी रखा गया है ध्यान
कंपनी के पदाधिकारियों ने बताया कि  अचारपुरा में स्थापित प्लांट को ग्रीन बिल्डिंग मानकों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें बॉयलर का इस्तेमाल नहीं होगा और पानी की खपत भी कम रखी गई है। यहां बनने वाला हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल डायपर और सैनिटरी नैपकिन जैसे उत्पादों में इस्तेमाल होगा। इससे इस सामग्री के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed