{"_id":"69cc0f9e67300f3cca0d6929","slug":"bhopal-news-bulldozers-will-be-used-at-the-houses-of-those-accused-in-the-murder-of-a-hotel-operator-in-bhopa-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में होटल संचालक की हत्या के आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर, मंत्री सारंग के कड़े निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में होटल संचालक की हत्या के आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर, मंत्री सारंग के कड़े निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल के अशोका गार्डन में होटल संचालक विजय मेवाड़ा की हत्या के बाद मामला गरमा गया है। मंत्री विश्वास सारंग ने परिवार से मुलाकात कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मंत्री विश्वास सारंग ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में होटल संचालक विजय मेवाड़ा की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद मंगलवार को स्थानीय विधायक और मंत्री विश्वास सारंग ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने मामले में अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री सारंग ने पुलिस अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा न जाए। उन्होंने क्षेत्र के बदमाशों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- गैस संकट के बीच कालाबाजारी का खुलासा: भोपाल में 50 सिलेंडर जब्त, शादी सीजन से पहले कमर्शियल सिलिंडर का संकट
बुलडोजर और सर्च ऑपरेशन की तैयारी
मंत्री ने आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा इलाके में डोर-टू-डोर सर्च अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें- एम्स भोपाल में हाईटेक मेडिकल रिवोल्यूशन: अब 3D मॉडल से होगी सर्जरी की तैयारी, IOCL से हुआ बड़ा करार
पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा
मुलाकात के दौरान मंत्री सारंग ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने मृतक की दोनों बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा उठाने की घोषणा की। साथ ही दोनों बेटियों के नाम 50-50 हजार रुपये की एफडी कराने और मृतक की पत्नी को नौकरी दिलाने का भरोसा भी दिया।
ये भी पढ़ें- Monalisa Controversy: 'पहले वह रुद्राक्ष की माला बेचती थी, अब कलमा पढ़ रही', प्रवीण तोगड़िया ने कसा तंज
बेटा कहने पर कर दी आरोपियों ने हत्या
जानकारी के मुताबिक, होटल संचालक विजय मेवाड़ा ने आरोपी को बेटा कहकर समझाने की कोशिश की थी। इस बात से गुस्साएं आरोपी आसिफ और उसके साथियों ने चाकू घोपकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश और कार्रवाई में जुटी हुई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X