सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Moon Not Sighted—Eid Now to be Celebrated on March 21; Prayer Timings Finalized Across the City,

Bhopal News: चांद का दीदार नहीं, अब 21 मार्च को होगी ईद, शहरभर में नमाज के टाइम तय, फित्रा की रकम भी घोषित

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 20 Mar 2026 09:02 AM IST
विज्ञापन
सार

चांद नजर न आने से इस बार ईद एक दिन बाद यानी 21 मार्च को मनाई जाएगी। शहरभर में नमाज के समय तय कर दिए गए हैं और फित्रा की दरें भी घोषित हो चुकी हैं, जिससे त्योहार की तैयारियां तेज हो गई।

Bhopal News: Moon Not Sighted—Eid Now to be Celebrated on March 21; Prayer Timings Finalized Across the City,
ईद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रमजान के आखिरी दौर में गुरुवार शाम चांद नजर नहीं आया, जिसके बाद शहर में ईद-उल-फितर 21 मार्च को मनाने का फैसला लिया गया है। रूयते हिलाल कमेटी की तस्दीक के बाद शहर काजी ने 30 रोजे पूरे होने का ऐलान किया। 29वें रोजे की शाम शहर के अलग-अलग इलाकों में चांद देखने की कोशिश की गई, लेकिन कहीं भी पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद आधिकारिक तौर पर तय हुआ कि इस बार 30 रोजे पूरे किए जाएंगे और शनिवार को ईद मनाई जाएगी। गुरुवार को तरावीह की आखिरी नमाज अदा हुई, जबकि आज जुमातुल विदा होगा।
Trending Videos


नमाज के समय तय, सुबह से लगेगी भीड़
ईदगाह – सुबह 7:30 बजे
जामा मस्जिद - सुबह 7:45 बजे
ताजुल मसाजिद - सुबह 8:00 बजे
मोती मस्जिद - सुबह 8:15 बजे
अन्य मस्जिदें - सुबह 8:30 बजे

फित्रा की दरें भी घोषित
इस बार फित्रा की न्यूनतम रकम गेहूं के हिसाब से करीब 70 रुपए प्रति व्यक्ति रखी गई है। जौ और खजूर के आधार पर यह राशि अलग हो सकती है। वहीं चांदी के भाव के मुताबिक अधिकतम फित्रा करीब 1650 रुपए तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकलैनी जामा मस्जिद में दो बार नमाज
अशोका गार्डन स्थित सकलैनी जामा मस्जिद में हर साल की तरह इस बार भी दो जमात में नमाज होगी। पहली नमाज- सुबह 7:45 बजे और दूसरी नमाज- सुबह 8:30 बजे होगी। कमेटी ने बताया कि ज्यादा भीड़ के चलते यह व्यवस्था की जाती है, ताकि सभी लोग आसानी से नमाज अदा कर सकें। साथ ही लोगों से गरीबों की मदद करने की अपील भी की गई है।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट; ओले-बारिश और तेज आंधी का खतरा


शिया मस्जिदों में अलग-अलग टाइमिंग
शिया समुदाय की मस्जिदों और इमामबाड़ों में नमाज का समय अलग रखा गया है। सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच विभिन्न स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी। अलग-अलग इलाकों में इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed