सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Panic Grips Bhopal Once Again Over Bomb Threat; Email Threatens to Blow Up Weights and Measures D

Bhopal News: भोपाल में फिर बम की धमकी से हड़कंप, नापतौल विभाग को उड़ाने का ई-मेल, सर्चिंग में कुछ नहीं मिला

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 16 Mar 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के एमपी नगर स्थित नापतौल विभाग को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। सूचना के बाद पुलिस और बम स्क्वॉड ने सर्चिंग की, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। मामला फर्जी निकला, हालांकि पुलिस ई-मेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।

Bhopal News: Panic Grips Bhopal Once Again Over Bomb Threat; Email Threatens to Blow Up Weights and Measures D
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में एक बार फिर धमकी भरे ई-मेल से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बार एमपी नगर स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय को साइनाइड गैस से भरे सिलेंडरों से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए और पूरे परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
Trending Videos


दोपहर 1 बजे विस्फोट हो जाएगा
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे विभाग को एक ई-मेल मिला, जिसमें दावा किया गया था कि कार्यालय परिसर में साइनाइड गैस से भरे 16 सिलेंडर रखे गए हैं और दोपहर 1 बजे विस्फोट हो जाएगा। मेल मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई घंटों तक चली सर्चिंग
इसके बाद एमपी नगर थाना पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और पूरे भवन की बारीकी से जांच की। कई घंटों तक चली सर्चिंग के बाद कोई सिलेंडर या विस्फोटक नहीं मिला, जिससे यह धमकी फर्जी साबित हुई।

यह भी पढ़ें-नाले से गैस निकालने उतरे कांग्रेसी, LPG संकट पर अनोखा प्रदर्शन, लकड़ी के चूल्हे पर बनानी पड़ी चाय

पहले भी मिल चुके हैं धमकी भरे मेल
राजधानी में इससे पहले भी पीपुल्स विश्वविद्यालय और एम्स को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल भेजे जा चुके हैं। उन मामलों में भी सर्चिंग के बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला था और सूचना झूठी पाई गई थी।
फिलहाल पुलिस धमकी भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर ट्रेसिंग के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed