{"_id":"6a425ef9d933bab7880083fb","slug":"bhopal-news-teachers-on-the-waiting-list-were-stopped-right-at-the-railway-station-and-taken-into-custody-by-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: रेलवे स्टेशन पर ही रोके गए वेटिंग शिक्षक, पुलिस ने लिया हिरासत में,पद वृद्धि और नियुक्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: रेलवे स्टेशन पर ही रोके गए वेटिंग शिक्षक, पुलिस ने लिया हिरासत में,पद वृद्धि और नियुक्ति की मांग
Mon, 29 Jun 2026 05:33 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 29 Jun 2026 05:33 PM IST
सार
उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती-2023 की वेटिंग सूची में शामिल अभ्यर्थियों ने नियुक्ति, पद वृद्धि और दूसरी काउंसलिंग की मांग को लेकर भोपाल पहुंचे। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) पहुंचाया गया।
विज्ञापन
भोपाल पहुंचे वेटिंग टीचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती-2023 की वेटिंग सूची में शामिल अभ्यर्थियों का आक्रोश सोमवार को राजधानी भोपाल में एक बार फिर देखने को मिला। नियुक्ति, पद वृद्धि और दूसरी काउंसलिंग की मांग को लेकर प्रदेशभर से वेटिंग शिक्षक भोपाल पहुंचे, लेकिन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर वाहन से लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) कार्यालय पहुंचाया।
स्टेशन से ही पुलिस ने हटाया
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने आए थे, लेकिन राजधानी पहुंचते ही उन्हें स्टेशन पर रोक दिया गया और डीपीआई छोड़ दिया गया। आंदोलन में महिला अभ्यर्थी भी शामिल हुईं। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द नियुक्ति की मांग उठाई।
दो-दो परीक्षाएं पास, फिर भी नहीं मिली नौकरी
वेटिंग शिक्षकों का कहना है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए पहले पात्रता परीक्षा और उसके बाद चयन परीक्षा आयोजित की गई। दोनों परीक्षाएं उत्तीर्ण करने और अच्छे अंक प्राप्त करने के बावजूद हजारों अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिली। उनका आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी योग्य अभ्यर्थी वेटिंग सूची में ही रह गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-बच्चों को हुनर सिखाने वाले खुद बेरोजगार,भोपाल में सैकड़ों व्यावसायिक प्रशिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरन
8,420 पद घोषित, नियुक्ति सिर्फ 2,901 पर
अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में 8,420 पद घोषित किए गए थे, लेकिन वास्तविक नियुक्ति केवल 2,901 पदों पर ही की गई। इससे हजारों अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित रह गए। उनका कहना है कि यदि पद बढ़ाए जाएं और दूसरी काउंसलिंग कराई जाए तो बड़ी संख्या में वेटिंग अभ्यर्थियों को नौकरी मिल सकती है।
दो साल से कर रहे आंदोलन
वेटिंग शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मनोज दंडोतिया ने बताया कि अगस्त 2023 में परीक्षा होने के बाद से ही पद वृद्धि, वेटिंग सूची से नियुक्ति और दूसरी काउंसलिंग की मांग लगातार उठाई जा रही है। इसके लिए कई बार भोपाल में धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन और आंदोलन किए गए, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
यह भी पढ़ें-मानसून की रफ्तार धीमी, MP के 40 जिले अब भी इंतजार में,जून में 38% कम बारिश, आज भारी वर्षा का अलर्ट
राजनीतिक समर्थन भी मिला
वेटिंग शिक्षकों के आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी का भी समर्थन मिला। पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी कर अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन किया और सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा।