{"_id":"6a4272604c8a7691ed00b8dd","slug":"mp-news-district-level-conclusion-of-jal-ganga-samvardhan-abhiyan-2026-today-those-who-performed-outstandi-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 'जल गंगा संवर्धन अभियान-2026' का जिला स्तरीय समापन कल, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 'जल गंगा संवर्धन अभियान-2026' का जिला स्तरीय समापन कल, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान
Mon, 29 Jun 2026 06:55 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:55 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में 19 मार्च से चल रहा 'जल गंगा संवर्धन अभियान-2026' 30 जून को जिला स्तर पर समापन एवं सम्मान समारोह के साथ पूरा होगा। सभी जिलों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा और जल संरक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
जल गंगा संवर्धन अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 19 मार्च से शुरू हुआ 'जल गंगा संवर्धन अभियान-2026' मंगलवार को जिला स्तर पर समापन एवं सम्मान समारोह के साथ पूरा होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार के अनुसार अभियान के दौरान प्रदेशभर में जल संरक्षण और संवर्धन से जुड़े करीब 3.62 लाख कार्य किए गए हैं। इनमें तालाब, बावड़ी, कुएं, अमृत सरोवर, चेकडैम, वर्षा जल संचयन, नदी पुनर्जीवन, भू-जल संवर्धन और जल गुणवत्ता सुधार जैसे कार्य शामिल हैं। अभियान पर लगभग 10,514 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया गया।
ये भी पढ़ें- MP News: पदोन्नति की तैयारी तेज, विभागों से मांगी वरिष्ठता सूची; 2025 के नियमों के अनुसार होगी आगे की प्रक्रिया
कार्यक्रम में होंगे ये प्रमुख आयोजन
प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश कार्यक्रम में पढ़कर सुनाया जाएगा। जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और जल संरचनाओं के संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई जाएगी। अभियान की उपलब्धियों पर आधारित ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति एवं लघु फिल्म दिखाई जाएगी। जिले में बनाए गए जल संरक्षण कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण का आह्वान किया जाएगा। 1 जुलाई से शुरू होने वाले विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आर्थिक मिशन (VB-GRAMG) की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गोली मारकर दंपति की हत्या का मामला : कॉल डिटेल और फुटेज से नहीं मिला सुराग, सुपारी देकर हत्या कराने का शक
इनका होगा सम्मान
समारोह में जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें उत्कृष्ट ग्राम पंचायत, उत्कृष्ट जनपद पंचायत, उत्कृष्ट विभाग एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, श्रमदान करने वाले नागरिक, स्वयंसेवी एवं सामुदायिक संस्थाएं, जलदूत, महिला स्व-सहायता समूह, युवा समूह, किसान, विद्यालय एवं महाविद्यालय, जल संरक्षण में योगदान देने वाले उद्योग एवं निजी संस्थान का सम्मान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- MP News: सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति पर जल्द फैसला, आज नियमों को अंतिम रूप देगा जीएडी
इन जिलों में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री
सरकार ने जिले वार मुख्य अतिथियों की सूची भी जारी की है। इसके अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजगढ़ जिले के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा देवास और राजेंद्र शुक्ल रीवा में मौजूद रहेंगे। वहीं, प्रदेश के सभी मंत्री, राज्यमंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि पूरे प्रदेश में एक साथ अभियान का समापन समारोह आयोजित किया जा सके।