सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: the colony was constantly crowded with young men day and night large network was operating inside

भोपाल धर्मांतरण मामला: दिन-रात लगा रहता था कॉलोनी में युवकों का तांता, अंदर चल रहा था बड़ा नेटवर्क; खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Feb 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल धर्मांतरण केस: मरीन उर्फ माहिरा और उसके गिरोह पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल, धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेलने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस रिमांड में पूछताछ जारी है। पॉश कॉलोनी से संचालित इस रैकेट में और खुलासों की आशंका है। पढ़ें।

Bhopal News: the colony was constantly crowded with young men day and night large network was operating inside
आफरीन, अमरीन और उसका साथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाने में छत्तीसगढ़ की एक ब्यूटीशियन और एक महिला ने भोपाल निवासी अमरीन उर्फ माहिरा और उनके गिरोह के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल, धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और देह व्यापार के दलदल में धकेलने जैसे गंभीर आरोपों में प्रकरण दर्ज कराया है।

Trending Videos

दोनों पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने रैकेट की सरगना अमरीन को उसके प्रेमी चंदन और बहन आफरीन से पूछताछ की, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। मास्टरमाइंड अमरीन फिलहाल रिमांड पर है। पुलिस तीन अन्य आरोपियों बिलाल, यासिर और चानू  की तलाश कर रही है। इस मामले में और भी युवतियों या महिलाओं के पीड़ित होने की संभावना है, इसलिए आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 वर्षीय ब्यूटीशियन द्वारा दर्ज कराए गए इस प्रकरण में चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित सागर रॉयल विला के डुप्लेक्स में अमरीन, आफरीन और चंदन रहते थे। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को बताया कि रात में बुर्के में महिलाएं व युवतियां आती-जाती रहती थीं, और युवकों का दिन-रात तांता लगा रहता था। स्थानीय लोगों को इन गतिविधियों पर शक था, लेकिन अमरीन खुद को समाजसेविका, व्यवसायी और ब्यूटीशियन बताकर लोगों के विश्वास में रहती थीं।स पूछताछ में पता चला कि अमरीन और आफरीन मिलकर गैंग चलाती थीं, लेकिन मुख्य सरगना अमरीन थी। अमरीन का भोपाल में बड़ी संख्या में युवकों से दोस्ती का नेटवर्क था। महिलाओं और युवतियों को काम दिलाने के बहाने दोस्ती करतीं और फिर महंगी लाइफस्टाइल के लिए उन्हें रईसजादों से जोड़कर अपने रैकेट के फायदे उठाती थीं।




पढ़ें: भोपाल धर्मांतरण की इनसाइड स्टोरी: लड़कियों से बार-बार दुष्कर्म, जानें अहमदाबाद-मुंबई कनेक्शन और 'जन्नत' का रोल

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी
अमरीन भोपाल के गांधी नगर स्थित अब्बास नगर बस्ती में पली-बढ़ी हैं। आफरीन का भी पूरा बचपन वहीं बीता। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण दोनों ने ब्यूटी पार्लर, स्पा और पब में काम करना शुरू किया। कुछ वर्षों में झुग्गी बस्ती से बाहर निकलकर पॉश कॉलोनी में रहने लगीं। उनके माता-पिता और भाई अभी भी अब्बास नगर बस्ती में रहते हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अमरीन और उसके गिरोह ने इतना पैसा देह व्यापार से कमाया या किसी बड़े गिरोह द्वारा हिंदू युवतियों को लव जिहाद और धर्मांतरण के लिए फंडिंग की जा रही थी।


इन्होंने कहा...
भोपाल में हिंदू युवतियों को जिहादियों के चंगुल से बचाने और फंस चुकी बेटियों को दलदल से निकालने के लिए मोहल्ला स्तर पर महिला ब्रिगेड बनाने की तैयारी की जा रही है। यह ब्रिगेड युवतियों और महिलाओं को जागरूक करेगी। इसके लिए हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच अभियान शुरू करने की योजना में हैं।

चंद्रशेखर तिवारी, अध्यक्ष, हिंदू उत्सव समिति, भोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed