Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Today: Master Plan Hearing Enters Day 3, SP Farmers’ Protest and BJP Organizational Meeting

भोपाल में आज: मास्टर प्लान पर तीसरे दिन सुनवाई, सपा का प्रदर्शन; एमपी भाजपा संगठन की बैठक

Wed, 18 Nov 2026 09:19 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 18 Nov 2026 09:19 AM IST
सार

 राजधानी में आज मास्टर प्लान-2047, किसानों के आंदोलन और भाजपा के संगठनात्मक बदलावों से जुड़ी गतिविधियां प्रमुख रहेंगी। एक ओर बड़े तालाब के आसपास के गांवों की जमीन को लेकर किसान अपनी आपत्तियां दर्ज कराएंगे, वहीं समाजवादी पार्टी किसानों के मुद्दों पर ट्रैक्टर रैली और प्रदर्शन करेगी। भाजपा में खाली संगठनात्मक पदों को भरने के लिए भी महत्वपूर्ण बैठक होगी।
 

विज्ञापन
Bhopal Today: Master Plan Hearing Enters Day 3, SP Farmers’ Protest and BJP Organizational Meeting
भोपाल में आज के कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मास्टर प्लान पर तीसरे दिन भी सुने जाएंगे दावे-आपत्तियां
विज्ञापन

भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर लोगों की आपत्तियों और सुझावों को सुनने की प्रक्रिया आज तीसरे दिन भी जारी रहेगी। लालघाटी स्थित हुजूर तहसील कार्यालय में होने वाली सुनवाई में बड़े तालाब के आसपास के गांवों के किसानों का पक्ष भी सुना जाएगा। पिछले दो दिनों में इस मुद्दे पर किसानों का विरोध सामने आया था। सुनवाई के दौरान कुछ किसानों ने मास्टर प्लान की प्रतियां जलाकर नाराजगी जताई थी। किसानों का कहना है कि बड़े तालाब के आसपास बसे 78 गांवों की कृषि भूमि को रिवरफ्रंट, फॉरेस्ट और ग्रीन बेल्ट के रूप में प्रस्तावित किया जा रहा है। इससे उनकी खेती और आजीविका प्रभावित होने की आशंका है। किसान इसी मुद्दे को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: ओबीसी के 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला, एमपी सरकार की याचिका को मिला नंबर
विज्ञापन


सपा के नेतृत्व में किसानों का शक्ति प्रदर्शन
किसानों की समस्याओं और कृषि से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी आज राजधानी में प्रदर्शन करेगी। पार्टी के इस आंदोलन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से किसान  ट्रैक्टर लेकर भोपाल पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे तुलसी नगर स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद किसान और सपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री के निवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़ेंगे। पार्टी ने इस प्रदर्शन को किसानों के मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कवायद बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: टोल पर रोकी गाड़ी तो भड़के वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष, पूछा- जानते हो मैं कौन हूं?

भाजपा में खाली पदों पर नियुक्तियों की तैयारी, जिलों से मांगे चार-चार नाम
मध्य प्रदेश भाजपा में संगठन के खाली पदों और आंतरिक खींचतान को लेकर पार्टी नेतृत्व सक्रिय हो गया है। संगठनात्मक नियुक्तियों को आगे बढ़ाने के लिए आज प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहेंगे। सुबह 10:30 बजे से रात आठ बजे तक चलने वाली इस बैठक में संभागवार संगठन की समीक्षा होगी। सभी जिला प्रभारियों को खाली पदों की जानकारी और प्रत्येक पद के लिए चार-चार नामों का पैनल लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति और लंबित नियुक्तियों पर चर्चा होगी। इसके बाद भाजपा के मोर्चों में जिला अध्यक्षों और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों की नियुक्तियों को अंतिम रूप दिए जाने की तैयारी है।  

ये भी पढ़ें- एमपी: रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा ज्यादा प्रोत्साहन, इंप्लॉयमेंट फोकस नीति पर आज कैबिनेट में फैसला संभव

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed